एक्सप्लोरर

'तुम कभी इतने पैसे नहीं कमा पाओगी', कभी डायरेक्टर ने एक्ट्रेस से कही थी ऐसी बात, रोते-रोते सुनाई आपबीती

Tillotama Shome On Struggle Days: एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ने हाल ही में अपनी स्ट्रगल जर्नी को याद किया. इस दौरान एक्ट्रेस ने एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया जब एक डायरेक्टर ने उनकी हिम्मत तोड़ दी थी.

Tillotama Shome On Struggle Days: ग्लैमर की दुनिया में नाम बनाना आसान नहीं. कुछ ना होने से लेकर बहुत कुछ बन जाने तक के इस सफर में कलाकारों का हौसला बढ़ाने वाले लोग भी मिलते हैं और हिम्मत तोड़ने वाले लोग भी. एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम को भी स्ट्रगल जर्नी में ऐसे लोगों का सामना करना पड़ा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है जब एक डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि वे कभी इतने पैसे नहीं कमा पाएंगी कि उससे वे अपनी फेवरेट कार ले सके. 

हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए एक हालिया इंटरव्यू में तिलोत्तमा शोम ने कहा- 'ये उस डायरेक्टर से बिलकुल अलग था जिसके साथ मैंने एक बार काम किया था, जिसने मुझे बहुत कम पैसे दिए थे. रैप पार्टी में हम सब बात कर रहे थे जब किसी ने मुझसे पूछा कि ऐसी कौन सी चीज है मैं आप वाकई पाना चाहती हूं? मैंने एक खास कार का जिक्र किया जिसकी कीमत एक तय अमाउंट थी और कहा कि अगर मैं ऐसी फिल्म करूं जिसमें मुझे इतना पैसा मिले, तो मैं वो कार खरीद सकती हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tillotama Shome (@tillotamashome)

'तुम कभी भी इतना पैसा नहीं कमा पाओगी'
तिलोत्तमा ने उनकी बातों पर डायरेक्टर का जवाब भी शेयर किया. ये सब बताते हुए एक्ट्रेस इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक गए. तिलोत्तमा ने बताया कि डायरेक्टर ने उनके कहा- 'मुझे तुम्हें ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है, लेकिन तुम कभी भी इतना पैसा नहीं कमा पाओगी. ये गलत है, लेकिन ये इंडस्ट्री ऐसी ही है. तुम बहुत टैलेंटेड हो, लेकिन दुर्भाग्य से, कुम कभी भी इतना नहीं कमा पाओगी.'

preview

तिलोत्तमा आगे कहती हैं- 'उन्होंने ये बात ऐसे लहजे में कही कि ऐसा लगा कि उनका इरादा अच्छा था. लेकिन ये बात मेरे दिमाग में रह गई. फिर मेरी अगली फिल्म आई, जो मेरे क्रिएटिव सपनों के मुताबिक थी. मुझे पता था कि मुझे फिर कभी इतना अच्छा रोल नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी मैंने चार महीने तक मोल-तोल किया.'

preview

तिलोत्तमा ने डायरेक्टर को यूं दिया था जवाब
जयदीप अहलावत संग 'पाताल लोक 2' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने कहा- 'मैंने पैसे के लिए लड़ाई लड़ी और आखिरकार, मुझे उस पार्टी में बताई गई रकम से दुगनी रकम मिली. जब कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो गया, तो मैंने उस डायरेक्टर को मैसेज किया और कहा कि वैसे मैंने अभी-अभी एक डील पूरी की है और मुझे इतना पैसा मिला है. मैंने सोचा कि किसी दूसरे एक्टर को ये बताने से पहले आपको पता होना चाहिए कि वो क्या कर सकता है और क्या नहीं.'

preview

तिलोत्तमा कहती हैं- 'वो पल मेरे लिए बहुत मायने रखता था, मैं आभारी हूं कि मेरे पास ऐसे दोस्त हैं जो मेरी कीमत समझते हैं. क्योंकि कभी-कभी, कैपेबिलिटी दिखाई नहीं देती और सच्ची दोस्ती ये पहचानने के बारे में है कि दुनिया अभी क्या नहीं देख सकती.'

ये भी पढ़ें: 'सिकंदर' ही नहीं, पिछले 10 सालों में डिजास्टर रहीं सलमान खान की इतनी फिल्में, दीं सिर्फ 3 हिट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, भोजपुरी बवाल में काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई
बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई
100 करोड़ कमा चुकी साउथ की ये हिट फिल्म, अब हिंदी में ओटीटी पर यहां होगी रिलीज
100 करोड़ कमा चुकी साउथ की ये हिट फिल्म, अब हिंदी में ओटीटी पर यहां होगी रिलीज
ऐश्वर्या से क्यों हुआ तेज प्रताप का तलाक? 3 महीने ही चली शादी, घरेलू हिंसा के आरोप पर किया रिएक्ट
ऐश्वर्या से क्यों हुआ तेज प्रताप का तलाक? 3 महीने ही चली शादी, घरेलू हिंसा के आरोप पर किया रिएक्ट
'द ट्रेटर्स 2' में बढ़ा शक और ड्रामा, मल्लिका शेरावत-क्रिस्टल डिसूजा का रो-रोकर बुरा हाल
'द ट्रेटर्स 2' में बढ़ा शक और ड्रामा, मल्लिका शेरावत-क्रिस्टल डिसूजा का रो-रोकर बुरा हाल

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget