एक्सप्लोरर

15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कपिल शर्मा एक खास एपिसोड लेकर आ रहे हैं. नेटफ्लिक्स ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के इंडिपेंडेंस डे स्पेशल का ऐलान कर दिया है, जिसमें 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम नजर आएगी.

15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार है. इस खास मौके पर कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कपिल शर्मा एक स्पेशल एपिसोड लेकर आ रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के इंडिपेंडेंस डे स्पेशल एपिसोड का ऐलान कर दिया है. इस एपिसोड में 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम बतौर गेस्ट नजर आएगी. ऐसे में फैंस को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है. 

कब और कहां देख पाएंगे ये स्पेशल एपिसोड?
नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के इंडिपेंडेंस डे स्पेशल एपिसोड की अनाउंसमेंट की है. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'गोल्डन एरो टीम के सदस्य कैप्स कैफे में आराम कर रहे हैं.' साथ ही मेकर्स ने बताया कि इस खास एपिसोड का प्रीमियर 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स होगा. शेयर किए गए पोस्टर में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, दिया मिर्जा, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा और प्राजक्ता कोहली नजर आ रहे हैं. ये सभी कलाकार वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का हिस्सा हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

ये भी पढ़ें:-ओटीटी पर रहा ब्लॉकबस्टर शो, फिर क्यों बनाई गई 'मिर्जापुर द मूवी'? फरहान अख्तर ने बताई असल वजह

कैसी है 'ऑपरेशन सफेद सागर' की कहानी?
बता दें कि वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' इन दिनों काफी चर्चा में है. ये सीरीज 7 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज में भारतीय वायुसेना के साहस और योगदान को दिखाया गया है. 

15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

सीरीज में युद्ध के दौरान वायुसेना के सामने आई चुनौतियों को भी दिखाने की कोशिश की गई है. इसकी शूटिंग कई रियल लोकेशंस पर की गई है. वहीं, कुछ हिस्सों की शूटिंग भारतीय वायुसेना के ऑपरेशनल बेस और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई है, जिससे कहानी को और भी वास्तविक बनाने की कोशिश की गई है.

'ऑपरेशन सफेद सागर' में दिख रहे ये कलाकार
'ऑपरेशन सफेद सागर' का निर्देशन ओनी सेन ने किया है, जबकि इसकी कहानी संदीप जैन, निखिल रवि और बरुण कश्यप ने मिलकर लिखी है. इस सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, विनय पाठक, मनु ऋषि चड्ढा, अभय वर्मा, हर्ष ए. सिंह, आदिल हुसैन और बरुण सोबती अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. 6 एपिसोड की इस सीरीज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ये भी पढ़ें:-ओटीटी पर रहा ब्लॉकबस्टर शो, फिर क्यों बनाई गई 'मिर्जापुर द मूवी'? फरहान अख्तर ने बताई असल वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, भोजपुरी बवाल में काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई
बेटे तेज प्रताप यादव की बर्थडे पार्टी में लालू यादव पहुंचे, काजल बोलीं- मैंने बहुत मार खाई
Advertisement

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget