एक्सप्लोरर

Mirzapur सीजन 1 और 2 में इन किरदारों ने जमकर काटा था गदर, सीजन 3 में नहीं आएंगे नजर!

Mirzapur season 3: मिर्जापुर सीजन 3 कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है. ऐसे में एक्साइटमेंट पीक पर है. वहीं कहा जा रहा है कि सीजन 3 में कुछ किरदार नजर नहीं आने वाले हैं

Mirzapur season 3: कुछ ही दिन पहले मिर्जापुर सीजन 3 का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. इस बार एक्साइटमेंट और एंटरटेनमेंट का ट्रिपल डोज मिलने वाला है. वेब सीरीज भले ही 5 जुलाई को रिलीज हो रही हो, लेकिन उत्साह बिल्कुल चरम सीमा पर है. पिछले दोनों सीजन की तरह इस बार भी खेल तगड़ा होने वाला है. क्योंकि ट्रेलर में गुड्डू भैया, कालीन भैया, बीना भाभी, गोलू, शरद शुक्ला और त्यागी परिवार सभी का बदला अंदाज देखने को मिला है. लेकिन इस बार कुछ किरदार सीजन 3 में नजर नहीं आने वाले हैं. चलिए जानते हैं-

मुन्ना भैया की नहीं होगी वापसी!
मिर्जापुर सीजन 1 और 2 में बहुत से किरदार नजर आए थे. जिनके जलवे ने दोनों सीजन में दर्शकों को बांध कर रख दिया था. लेकिन इस बार गोलू और गुड्डू पंडित अपनी बहन और बीवी की मौत का बदला लेने के लिए सीजन 2 में मुन्ना भैया को मार देते हैं, लेकिन कालीन भैया भाग जाते हैं. सीजन 3 में कालीन भैया घायल शेर की तरह वापस आने वाले हैं, लेकिन इस बार मुन्ना भैया की वापसी नहीं हो रही है. 

सीजन 3 में ये दोनों किरदार भी नहीं आएंंगे नजर
मिर्जापुर सीजन 1 में मुन्ना त्रिपाठी ने गुड्डू के छोटे भाई बबलू पंडित की हत्या कर दी है. ऐसे में सीजन 2 में गुड्डू और गोलू मिलकर कालीन भैया के सम्राज्य की ऐसी-तैसी कर देते हैं. इसके अलावा दोनों मिलकर कालीन भैया को भी घायल कर देते हैं. अब ये तीन किरदार बबलू पंडित (विक्रांत मैसी), मुन्ना भैया, (दिव्येंदु शर्मा), स्वीटी गुप्ता (श्रिया पिलगांवकर) सीजन 3 में नजर नहीं आने वाले हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

टीजर में भी नहीं दिखे तीनों किरदार
हालांकि इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीनों की फ्लैश बैक में एंट्री हो सकती है. हालांकि ये तीनों किरदार इस बार मिर्जापुर सीजन 3 के टीजर में भी नजर नहीं आए हैं. न ही ये तीनों किरदार इस बार सीजन 3 को लेकर कोई एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं और न ही प्रमोशन में हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे में यह कन्फर्म माना जा रहा है कि मिर्जापुर सीजन 3 में ये तीनों नहीं दिखाई देंगे.

सीजन 3 पर टिकीं सबकी निगाहें
फिलहाल सीजन 3 पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. इस बार आदमियों के साथ औरतें भी बराबरी में दमखम दिखाती हुई नजर आने वाली हैं. बीना त्रिपाठी से लेकर डिंपी तक इस सीजन में बाहुबलियों को धूल-चटाती दिखेंगी. मिर्जापुर सीजन 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को रिलीज हो रहा है.

यह भी पढ़ें: शादी से पहले Sonakshi ने होने वाले सास-ससुर और ननद के साथ बिताया संडे, जहीर की फैमिली संग चिल करती नजर आईं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 OTT Release: 'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget