एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के शो का हिस्सा बनेंगे मशहूर सिंगर Mika Singh? मेकर्स ने किया अप्रोच

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा मशहूर सिंगर मीका सिंह भी बन सकते हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंगर को मेकर्स ने अप्रोच किया है.

Bigg Boss OTT 3 Mika Singh: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन जल्द ही धमाल मचाने जा रहा है. इस बार होस्ट की भूमिका में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर नजर आने वाले हैं. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की शुरुआत 21 जून से होगी. इसके लिए अनिल कपूर करोड़ों रुपये चार्ज कर रहे हैं.

बिग बॉस ओटीटी 3 का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होगा. अब तक इसके कई कंटेस्टेंट्स के नाम का भी खुलासा हो चुका है. वहीं पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन के लिए मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड गायक मीका सिंह से भी संपर्क किया गया है.

मेकर्स ने मीका सिंह से किया संपर्क!

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mika Singh Fan Page (@kingmikasinghfanpage)

रिपोर्ट में कहा गया है कि बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने के लिए मीका सिंह को मेकर्स ने अप्रोच किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स को किसी बड़े और फेमस चेहरे की तलाश है. इसके लिए मीका से संपर्क किया गया. हालांकि इस मामले पर मीका की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है. ऑफिशियल और अधिक जानकारी के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है.

10 जून को आया बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रोमो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

10 जून को बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला प्रोमो सामने आया है. इसमें अनिल कपूर का स्वैग देखने लायक है. यह पहला मौका है जब अनिल बिग बॉस ओटीटी के किसी सीजन में होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं. प्रोमो वीडियो को जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ''मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा. AK के आने से, अब सब बदलेगा. हमारे होस्ट @anilskapoor के साथ #BiggBossOTT3 के इस खास सीज़न के लिए तैयार हो जाइए. 21 जून, रात 9 बजे से विशेष रूप से JioCinema प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग.''

किसने होस्ट किया था बिग बॉस ओटीटी का पहला और दूसरा सीजन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बिग बॉस ओटीटी के तीनों सीजन में हर बार होस्ट अलग-अलग रहे हैं. बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कारण जौहर ने होस्ट किया था. वहीं दूसरे सीजन में होस्ट की भूमिका में एक्टर सलमान खान नजर आए थे. जबकि अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की कमान अनिल कपूर ने संभाल ली है. 

इतने करोड़ रुपये है अनिल कपूर की फीस

अनिल कपूर को होस्ट के रूप में मिलने वाली फीस का भी खुलासा हो चुका है. Koimoi की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक एपिसोड के लिए अनिल कपूर 2 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं. इतनी ही फीस कारण जौहर को भी मिलती थी. जबकि सलमान खान की एक एपिसोड की फीस 12 करोड़ रुपये थी.

यह भी पढ़ें: इस फिल्म के लिए Farah Khan ने ली थी Shahrukh Khan से ज्यादा फीस, 30 साल बाद खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TGIKS Season 5: कपिल शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, जल्द आएगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का 5वां सीजन
कपिल शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, जल्द आएगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का 5वां सीजन
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Netflix Top Trendings: 'राजा शिवाजी' से 'भूत बंगला' तक, पाकिस्तान की फेवरेट बनी ये 6 इंडियन फिल्में
'राजा शिवाजी' से 'भूत बंगला' तक, पाकिस्तान की फेवरेट बनी ये 6 इंडियन फिल्में
ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए टॉप 10 शोज की लिस्ट, 'तारक मेहता'-'लाफ्टर शेफ' ने मारी बाजी, ये शो रहा नंबर 1
ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए टॉप 10 शोज की लिस्ट, 'तारक मेहता'-'लाफ्टर शेफ' ने मारी बाजी, ये शो रहा नंबर 1

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BAT- BMS Chinese App: ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
ई रिक्शा रोकने वाले चाइनीज ऐप BAT-BMS का खतरनाक खेल क्या, सरकार ने दो हटाए, हरकत पर कितनी सजा?
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget