एक्सप्लोरर

Kohrra 2: पुलिस ऑफिसर बनकर वापस लौट रहे बरुन सोबती, सीजन 2 में नए रहस्यों से उठाएंगे पर्दा

Kohrra 2 Announced: बरुन सोबती की वेब सीरीज 'कोहरा' के सीजन 2 की घोषणा कर दी गई है. अब एक बार फिर से नए रहस्यों से पर्दा उठने वाला है और कोहरा छंटने वाला है. यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Kohrra 2 Announced: बरुन सोबती और सुविंदर विक्की की वेब सीरीज 'कोहरा' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. यह शो पिछले साल जुलाई में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इसको लोगों ने जमकर पसंद किया था. इसके बाद इस शो के दूसरे सीजन की भी घोषणा हो गई है. 'कोहरा' की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट पर काम शुरू हो चुका है और ऑफिशियली तौर पर सीजन 2 का एलान कर दिया गया है. इस बार के शो में मोना सिंह की भी एंट्री हो गई है. 

'कोहरा' के दूसरे सीजन का एलान
आज सुबह नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में मोना सिंह और बरुन सोबती नजर आ रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में लिखा है, एक नए रहस्य के साथ एक नई जांच के साथ 'कोहरा' छट जाएगा. 'कोहरा' सीजन 2 जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है. इस पोस्ट के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और इसके जल्द रिलीज की मांग कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कैसी थी 'कोहरा' की कहानी
'कोहरा' की कहानी की बात करें तो यह वेब शो एक एनआरआई की मौत की खोज पर आधारित थी. इस सीरीज में बरुन सोबती, सुविंदर विक्की, हरलीन सेठी और वरुण बडोला आदि कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे. इस शो में सुविंदर और बरुन दोनों केस सुलझाते हुए नजर आए थे. अब सीजन 2 की कहानी का इंतजार है. खबर है कि दूसरे सीजन में भी बेहतरीन कहानी और नया रहस्य सुलझने वाला है.

मोना सिंह वर्कफ्रंट
मोना सिंह को आखिरी बार फिल्म 'मुंज्या' में देखा गया था. इस फिल्म में वह मां के किरदार में नजर आई थीं. महज 30 करोड़ की लागत में बनी फिल्म 'मुंज्या' ने बॉक्स ऑफिस पर 132.13 करोड़ की कमाई की थी. इससे पहले वह वेब सीरीज 'काला पानी' में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं. इसके अलावा वह आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं. इस फिल्म में भी वह आमिर खान की मां की भूमिका में दिखी थीं.

यह भी पढ़ें: KBC 16 के मंच पर कंटेस्टेंट ने बिग बी से कर दी अजीबो-गरीब गुजारिश, Amitabh Bachchan ने यूं दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
कुशाल टंडन ने जैद दरबार को दी पप्पी, गौहर खान ने किया रिएक्ट, कहा- 'मजा आ गया...'
कुशाल टंडन ने जैद दरबार को दी पप्पी, गौहर खान ने किया रिएक्ट, कहा- 'मजा आ गया...'
केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय' ने OTT पर मचाया धमाल, पहले हफ्ते में 45 लाख व्यूज
ओटीटी पर छाई केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय', 45 लाख व्यूज के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
ओटीटी पर रिलीज हुई वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', जानें- कब और कहां देखें
ओटीटी पर रिलीज हुई वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', जानें- कब और कहां देखें

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget