एक्सप्लोरर

KKBKKJ OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर धूम मचाएगी 'किसी का भाई किसी की जान', जानिए कहां होगी रिलीज?

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan On OTT: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी रिलीज होगी. आइए जानते हैं कि इस फिल्म की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां होगी.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan OTT Release: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है. मास मसाला फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर फैंस की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स सामने आ रहा है. जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर भी सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस बीच हम आपको 'किसी का भाई किसी की जान' की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी देने जा रहे हैं. साथ ही हम आपको बताएंगे की 'किसी का भाई किसी की जान' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. 

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'किसी का भाई किसी की जान'

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है. आलम ये है कि हर कोई 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है. ये लाजिमी भी है कि क्योंकि 4 साल के लंबे इंतजार के बाद ईद के मौके पर थिएटर में सलमान खान की वापसी जो हुई है. ऐसे में गौर करें 'किसी का भाई किसी की जान' की ओटीटी रिलीज के तरफ तो जब आप इस फिल्म को देखेंगे तो आपको शुरुआत में इंट्रोडक्शन फेस में 'किसी का भाई किसी की जान' के डिजिटल पार्टनर का नाम नजर आएगा,

जिस पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 का नाम लिखा होगा. अब इससे ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि 'किसी का भाई किसी की जान' के डिजिटल राइट्स जी5 के बेचे गए हैं और सिनेमाघरों के बाद हो सकता है कि सलमान की ये फिल्म इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज हो. हालांकि अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टी नहीं कर सकते हैं. 

बॉक्स ऑफिस पर 'किसी का भाई किसी की जान' ने उड़ाया गर्दा

रिलीज के पहले दिन सलमान खान (Salman Khan)'किसी का भाई किसी की जान' को बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ की ठीक-ठाक शुरुआत मिली. लेकिन ईद का फायदा उठाते हुए 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की दूसरे दिन की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'किसी का भाई किसी की जान' ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके चलते फिल्म की दो दिन की कुल कमाई 41.56 करोड़ हो गई है.

यह भी पढ़ें- Eid 2023: आयुष शर्मा ने फैंस को दी ईद की बधाई, सलमान खान की फैमिली संग शेयर की ये फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
GDN से DC तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुईं 4 साउथ फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देंगी दस्तक
इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुईं 4 साउथ फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देंगी दस्तक
OTT Release This Week: 'कॉकटेल 2' से 'भारत भाग्य विधाता' तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
'कॉकटेल 2' से 'भारत भाग्य विधाता' तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 फिल्में-सीरीज
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget