एक्सप्लोरर

Housefull 5 ओटीटी पर हुई रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकते हैं

Housefull 5 OTT Release: अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' ओटीटी पर फाइनली रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं इसे कब और कहां देख सकते हैं.

मल्टीस्टारर कॉमेडी ड्रामा 'हाउसफुल 5' आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो गई है. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन सहित मल्टी स्टारर फिल्म में दोगुना पागलपन और धमाल है. इस फिल्म को ओटीटी पर रब और कहां देख सकते हैं चलिए जानते हैं.  

कब और कहां ओटीटी पर देखें 'हाउसफुल 5'
तरुण मनसुखानी निर्देशित फिल्म, हाउसफुल 5 को ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आज रिलीज कर दिया गया है. यानी हाउसफुल 5 अब प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में हिंदी में एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है. 

फिल्म की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट भी मजेदार तरीके से की गई है. अक्षय कुमार और उनकी टीम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे दर्शकों को फिल्म के ओटीटी रिलीज़ के बारे में बता रहे हैं. बाद में, अक्षय ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की और फिर बताया कि हाउसफुल 5 प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो गई है और कोई भी जाकर देख सकता है.

 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

'हाउसफुल 5' स्टार कास्ट
बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितिन धीर, सौंदर्या शर्मा जैसी दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं, और यह फिल्म हिंदी में उपलब्ध है. 

क्या है हाउसफुल 5 की कहानी? 
स्लैपस्टिक कॉमेडी इस फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुकी है, पर इस बार हाउसफुल 5 में दर्शकों की उम्मीद से आगे बढ़ते हुए मर्डर मिस्ट्री का तड़का भी लगाया गया है, और अब सच में समंदर में धमाल मचने वाला है. एक शानदार क्रूज़ शिप पर अरबपति मिस्टर डोबरियाल (रंजीत) के 100वीं जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी के साथ कहानी की शुरुआत होती है. लेकिन उनकी अचानक और रहस्यमयी तरीके से मौत की वजह से जश्न का माहौल अचानक थम-सा जाता है. इसके बाद, इसके बाद एक मज़ेदार उथल-पुथल शुरू होती है, जब तीन आदमी इस कहानी में शामिल होते है, जिनमें से हर कोई खुद को उनका बहुत पहले खोया हुआ बेटा जॉली (अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख का किरदार) बताता है. और वे तीनों उस अरबपति की बेपनाह दौलत पर अपना हक़ जताने की होड़ में लग जाते हैं.

लेकिन जब हालात ज्यादा बिगड़ने वाले होते हैं तभी  क्रूज़ में एक मर्डर हो जाता है और फिर उलझन और ज्यादा बढ़ जाती है. फिर  दो नकली पुलिस वालों के इस खेल में शामिल होने से, यह जहाज़ ग़लत पहचान, लगातार बढ़ती गलतफहमी और बिना रुके जारी पागलपन का एक चलता-फिरता सर्कस बन जाता है. जिससे हाउसफुल के आइकॉनिक लम्हों की यादें ताज़ा हो जाती हैं. यह एक पागलपन भरी रहस्यमयी कहानी है, जो आपको आखिर तक हँसाती है, सोचने पर मजबूर करती है और हैरत में डालती है. 

 

ये भी पढ़ें:-'सैयारा' बनी तूफान, घटती कमाई के बावजूद 14वें दिन 'कबीर सिंह' सहित इन 3 फिल्मों का किया शिकार, जानें-टोटल कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rise and Fall 2: पत्नी ऐश्वर्या राय से क्यों टूटा तेज प्रताप यादव का रिश्ता? तेजू भैया ने किए चौंकाने वाले दावे
'प्रेशर में की थी शादी...', पत्नी ऐश्वर्या राय से क्यों टूटा तेज प्रताप यादव का रिश्ता? तेजू भैया ने खोले राज
Friday OTT Release: 'आवारापन 2' से 'रिपोर्टिंग लाइव' तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई ये 8 जबरदस्त फिल्में- सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 जबरदस्त फिल्में- सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
प्राइम वीडियो पर आ रहे 'चार यार', रिलीज डेट भी कंफर्म, दिखेगा दोस्ती और क्राइम की ट्विस्ट
प्राइम वीडियो पर आ रहे 'चार यार', रिलीज डेट भी कंफर्म, दिखेगा दोस्ती और क्राइम की ट्विस्ट
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget