एक्सप्लोरर

House Arrest Controversy: कानूनी मुसीबत में फंसे एजाज खान, अब मुंबई में दर्ज हुआ केस, शो में अश्लील कंटेंट दिखाने का है आरोप

House Arrest Controversy: हाउस अरेस्ट शो पर खूब विवाद हो रहा है. वहीं इस शो के होस्ट एजाज खान अब कानूनी पचड़े में भी फंस गए हैं. उन पर अश्लील कंटेंट दिखाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

House Arrest Controversy: बिग बॉस फेम एजाज खान के नये शो हाउस अरेस्ट पर खूब बवाल मचा हुआ है. शो पर अश्लीलता दिखाने का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर इसकी कुछ क्लिप वायरल हुई थी जिसके बाद हंगामा मच गया. तमाम राजनेताओं ने शो को बंद करने की मांग की. हंगामे के बीच शो को उल्लू ऐप से हटा दिया गया है. लेकिन एजाज खान की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. उनके खिलाफ अब केस दर्ज किया गया है.

एजाज खान के खिलाफ दर्ज हुआ केस
बता दें कि मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को अभिनेता एजाज खान के साथ ही निर्माता राजकुमार पांडे सहित कई के खिलाफ उल्लू ऐप पर स्ट्रीम होने वाले उनके वेब शो “हाउस अरेस्ट” में अश्लील कंटेंट दिखाने के आरोप में केस दर्ज किया. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबित अंबोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, "राइटविंग कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिनेता एजाज खान, 'हाउस अरेस्ट' वेब शो के निर्माता राजकुमार पांडे और उल्लू ऐप के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है."

वहीं शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वेब शो में “अश्लील भाषा” थी और इसमें महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य दिखाए गए थे, अधिकारी ने कहा, "शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें शो की अश्लील कंटेंट के बारे में कई शिकायतें मिलीं और कई लोगों ने इस बारे में शिकायत करने के लिए उन्हें पर्सनल मैसेज भी भेजे थे."

हाउस अरेस्ट के निर्माता और होस्ट पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

हाउस अरेस्ट के हटाए गए उल्लू एप से सभी एपिसोड
बता दें कि विवाद बढ़ने के बाद उल्लू एप से हाउस अरेस्ट शो के सभी एपिसोड हटा दिए गए हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसे अपनी ऑफिशियल साइट से भी डिलीट कर दिया है.

एनसीडब्ल्यू ने एजाज खान को किया तलब
शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने प्लेटफॉर्म के रियलिटी शो “हाउस अरेस्ट” की एक क्लिप वायरल होने के बाद अभिनेता एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को तलब किया.

महाराष्ट्र भाजपा एमएलसी ने 'हाउस अरेस्ट' पर बैन की मांग की थी
गुरुवार को महाराष्ट्र भाजपा एमएलसी चित्रा वाघ ने 'हाउस अरेस्ट' पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की और आरोप लगाया कि इसकी सामग्री अश्लील और समाज के लिए, विशेषकर बच्चों के लिए हानिकारक है। उन्होंने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से ऐसी सामग्री को बढ़ावा देने वाले मोबाइल एप्लिकेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आग्रह किया।

क्यों हुआ हाउस अरेस्ट पर विवाद?
सोशल मीडिया पर हाउस अरेस्ट के कुछ वीडियो क्लिप वायरल हुए थे जिनमें शो की कंटेस्टेंट्स कपड़े उतारती हुई दिखी थीं.एक क्लिप में होस्ट एजाज खान ने कंटेस्टेंट्स से इंटीमेसी पोजिशन दिखाने के लिए कहा था. शो के ये वल्गर क्लिप वायरल होने के बाद बवाल मच गया और इसके बैन होने की मांग की जाने लगी.

ये भी पढ़ें:-आग के बीच खिली थी मोहब्बत, जब नरगिस के लिए सुनील दत्त ने मौत को दी थी मात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुशाल टंडन ने जैद दरबार को दी पप्पी, गौहर खान ने किया रिएक्ट, कहा- 'मजा आ गया...'
कुशाल टंडन ने जैद दरबार को दी पप्पी, गौहर खान ने किया रिएक्ट, कहा- 'मजा आ गया...'
केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय' ने OTT पर मचाया धमाल, पहले हफ्ते में 45 लाख व्यूज
ओटीटी पर छाई केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय', 45 लाख व्यूज के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
ओटीटी पर रिलीज हुई वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', जानें- कब और कहां देखें
ओटीटी पर रिलीज हुई वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', जानें- कब और कहां देखें
मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारूकी... 'द ट्रेटर्स 2' में दिखेंगे ये 21 सेलिब्रिटीज
मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारूकी... 'द ट्रेटर्स 2' में दिखेंगे ये 21 सेलिब्रिटीज

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget