एक्सप्लोरर

Heeramandi Review: हीरामंडी सीरीज से पब्लिक निराश, कमजोर कहानी देख आया ऐसा ऑडियंस रिएक्शन

Heeramandi: संजय लीली भंसाली की एपिक सीरीज ‘हीरामंडी' 1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. वहीं जानते हैं फिल्म मेकर की पहली ओटीटी सीरीज जनता को कैसी लगी है?

Heeramandi Twitter Review: संजय लीला भंसाली के हर प्रोजेक्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है. संजय अपनी फिल्मों में शानदार स्टार कास्ट, भव्य़ सेट और दमदार कहानी के लिए जाने जाते हैं. फिल्ममेकर ने अब ओटीटी पर भी कदम रख दिया है. उनकी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ की फाइनली 1 मई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई.

वहीं अब एक ग्रैंड स्केल और हाई एक्स्पेक्टेशन के साथ रिलीज हुई  ‘हीरामंडी’ के सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी आ गए हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि जनता पर संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘हीरामंडी’ का जादू दर्शकों पर नहीं चल पाया है.

'हीरामंडी' लोगों को कैसी लगी? 
8 एपिसोड की सीरीज ‘हीरामंडी’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इस सीरीज से कई कलाकारों ने कमबैक किया है. फिल्म में लाहौर के तवायफों के शाही मोहल्ले की कहानी के साथ सत्ता के लिए जंग भी दिखाई गई है. इस सीरीज में भी संजय लीला भंसाली ने अपने भव्य सेट से दिल जीत लिया है. लग रहा है कि फिल्म मेकर की ये बिग बजट वाली सीरीज दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई है.

 फिलहाल सोशल मीडिया पर ‘हीरामंडी’ को लेकर जनता का रिएक्शन निराश कर देने वाला है. एक यूजर ने लिखा, “ क्या कोई हीरामंडी के पहले 15 मिनट से ज्य़ादा देख सका? मेरा मतलब है शानदार सेट, लेकिन 15 मिनट के अंदर 2 गाने और कोई कथानक नज़र नहीं आता और कहानी कहने का तरीका बहुत ख़राब है”

 

'हीरामंडी' देख होने लगा सिरदर्द

एक और ने लिखा, “ 15 मिनट से ज्यादा नहीं देख सका.. सिरदर्द होने लगा.. इतनी गहरी और भयानक कहानी,SLB शानदार सेट, ज्वेलरी के लिए जाना जाता है.. लेकिन ये बात पचने से परे है...”

 

भंसाली साहब को ड्रीम कास्ट नहीं मिली
एक अन्य ने लिखा, “ क्लियरली पता लग रहा है, भंसाली साहब को ड्रीम कास्ट नहीं मिली, पहले उन्होंने इन तीन अभिनेताओं के बारे में सोचा, और फिर उन्हें पाक अभिनेता चाहिए थे, वे बहुत अच्छे लगेंगे क्योंकि कहानी लाहौर की है और पंजाबी स्पर्श है! खैर छोड़ो काम चला लेते हैं.”

 

एकता कपूर का डेली सोप लग रही 'हीरामंडी'

एक और ने लिखा, “हीरामंडी में हर चीज़ की सुंदरता है. ऐसा कैसे नहीं हो सकता जब यह संजय लीला भंसाली का मास्टर प्रोजेक्ट है? लेकिन, ये गंगूबाई काठियावाड़ी नहीं है. अगर यह शक्ति, विश्वासघात, प्यार, विद्रोह और सुंदरता है - गंगूबाई हमेशा उनकी बेस्ट रहेंगी. इस जादू में चमक की कमी है और यह एकता कपूर के डेली सोप की तरह ज्यादा लग रही है. जहां महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाता है.”

कईं अन्य ने भी 'हीरामंडी' की काफी आलोचना की है

 

'हीरामंडी' में हैं तमाम सितारे
'हीरामंडी' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और इस सीरीज  में टैलेंट का एक पावरहाउस है. शो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही फरदीन खान, ताहा शाह, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. 

ये भी पढ़ें: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'अनुपमा' के बाद राजन शाही कर रहे नए शो की तैयारी? ये होगा टाइटल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, गेस्ट बन पहुंचेगी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget