एक्सप्लोरर

'OTT में हो सुधार, इसका कंटेंट युवाओं को अपराधी बनाने वाला', जानिए किसने कही ये बात

Web Series Content: गुजरात युवा जागरण मंच कमेटी के सदस्य हेनिल शाह ने एबीपी न्यूज से बात की उनका कहना है कि ओटीटी के कंटेंट को रेगुलेट करना चाहिए.

OTT Content: युवा जागरण मंच (Yuva Jagran Manch) ने OTT कंटेंट को मर्यादित रखने के लिए एक मुहिम शुरू की है. इस मुहिम के तहत आज दिल्ली (Delhi) में सर्व धर्म संत समागम का आयोजन किया गया. इसमें सनातन धर्म से जुडे हुए अनुयायियों ने भाग लिया. अनुयायियों के अनुसार OTT कंटेंट की गंदगी युवाओं को अपराधी बनाने वाली है. OTT कंटेंट के विरोध वाली इस गुजरात (Gujarat) युवा जागरण मंच की मुहिम में 1008 फीट लंबे कपड़े पर अब तक 25000 से ज्यादा लोगों ने साइन किया है.

इस समागम के बाद सनातन धर्म के अनुयायियों ने भी इस पर साइन किया और सभा में आए सभी लोगों से भी साइन करने की गुजारिश की. 1008 फीट लंबे वस्त्र पर लिखा है, "मुझे राष्ट्र विरोधी, धर्म विरोधी गंदा अश्लील गालियों वाला प्रसार तंत्र नहीं चाहिए. मुझे नैतिकता, संस्कार, सद्गुणों वाला शुद्ध सामाजिक प्रसार तंत्र चाहिए"

ओटीटी का कंटेट मर्यादित हो

गुजरात युवा जागरण मंच कमेटी के सदस्य हेनिल शाह ने एबीपी न्यूज से बात की उनका कहना है कि ओटीटी के कंटेंट को रेगुलेट करना चाहिए. टीवी सीरियल में लिमिट दीजिए ताकि राष्ट्र विरोधी, धर्म विरोधी, गंदी चीजे ना आए. हम 2 साल से काम कर रहे हैं 50 से ज्यादा सांसदों से बात कर चुके हैं. समर्थन किया हुआ है. अनुराग ठाकुर से मिले हैं. आईटी  रूल्स बना दिए लेकिन इसे और सख्त किया जाए और केबल टीवी के रूल 6 को इसमें लागू किया जाए. कंटेंट मर्यादित हो. 

युवा जागरण मंच को मिल रहा समर्थन

1008 फीट लंबे कपड़े पर साइन के बारे में इनका कहना है कि गुजरात में हजारों लोगों ने इसका समर्थन किया है. किसी भी देश का अगर विकास होना है, उसमें युवाओं का अहम रोल होता है. इस तरह के कंटेंट से युवाधन ही नाश हो जाएगा. 25 हजार से ज्यादा लोग अब तक समर्थन दे चुके हैं.

वेब सीरीज ने बदला युवाओं का दिमाग

दिल्ली में हुए इस समागम में शामिल जैन संत आचार्य लोकेश मुनिजी ने कहा कि वेब सीरीज में Regulation आने के बाद भी वर्तमान में गंदी गालियां, अश्लीलता,  व्याभिचारों का कार्यक्रम और पवित्र संबंध भी विकृत तरीके से दिखाया जा रहा है. ये गंदगी किसी भी वर्ग के बच्चे-युवाओं और वयस्क के लिए अपराधी का निर्माण करने वाली है.

संस्कृति के खिलाफ आ रहा कंटेंट

जैनाचार्य विजय रत्नाचल सुरीश्वरजी महाराज ने कहा कि मानव के पास शक्ति तो है, हमें देखने बोलने सुनने की शक्ति मिली है. हमें किस रूप में उसका उपयोग करना है ये गाइडेंस (Guidance) करने वाला नहीं मिला. इसका मार्गदर्शन संतों (Saints) से मिल सकता है, इसीलिए ये समागम किया गया. हमारी सबकी एकजुट राय यही रही कि जो हमारी संस्कृति (Culture) है, उससे ये विरुद्ध तो हो रहा है. ये सिर्फ सनातन तक ही नहीं सीमित है.

ये भी पढ़ें: Abortion: गर्भपात पर गलत जानकारी को लेकर नकेल कसेगा YouTube, जल्द हटेंगे भ्रामक वीडियो

ये भी पढ़ें: Digital Platform: IT कानूनों में बदलाव की तैयारी में सरकार, कंटेंट इस्तेमाल करने पर टेक कंपनियों को करना होगा भुगतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
ऋचा चड्ढा ने पहली नॉन-फिक्शन सीरीज 'मुसाफिरी' का ऐलान किया, 8 एपिसोड में दिखेगी मुंबई की अनसुनी कहानियां
ऋचा चड्ढा ने पहली नॉन-फिक्शन सीरीज 'मुसाफिरी' का ऐलान किया, 8 एपिसोड में दिखेगी कहानियां
'पवन सिंह ने जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', भोजपुरी पावर स्टार पर काजल राघवानी के आरोप
'पवन सिंह ने जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', भोजपुरी पावर स्टार पर काजल राघवानी के आरोप

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget