एक्सप्लोरर

Gadar 2 OTT Release: सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाने के बाद अब OTT पर रिलीज होगी Gadar 2 , जानें- कब और कहां देख सकेंगे सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Gadar 2 OTT Release: सनी देओल की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. चलिए जानते हैं इस फिल्म को कब और कहां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है.

Gadar 2 OTT Release Date: सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर ‘गदर 2’ इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. साल 2001 में आई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की सीक्वल ‘गदर 2’ को भी ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इस फिल्म ने धुंआधांर कलेक्शन कर इतिहास रच दिया. ‘गदर 2’ साल ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर साल 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वहीं ‘गदर 2’ अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है. चलिए जानते हैं इस एक्शन-ड्रामा को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं?

‘गदर 2’ ओटीटी पर कब और कहां देखें
‘गदर 2: द कथा कंटिन्यूज़’ की थिएट्रिकल रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है. अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर देखी जाएगी. मूवी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है साथ ही इसकी ओटीटी रिलीज की डेट भी अनाउंस कर दी गई है.  ज़ी5 ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर अपडेट शेयर करते हुए अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “उलटी गिनती शुरू होती है! तारा सिंह आपका दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार है! भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिर्फ 2 दिनों में जी5 पर आ रही है! गदर 2 अब जी5 पर”

तो अब घर बैठे  सनी देओल के बड़े, बेहतर और बोल्ड एक्शन सीन्स और उनके सबसे पॉपुलर डायलॉग 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा' को सुनने और देखने के लिए तैयार हो जाइए, जो लंबे समय तक हर हिंदुस्तानी के दिल में गूंजता रहेगा. फिल्म में सनी देओल अपने फेमस हैंडपंप सीन को दोहराते हुए और 'उड़ जा काले कावा', 'मैं निकला गड्डी लेके' जैसे ओरिजनल चार्टबस्टर्स (2001 फिल्म से) पर गाते और डांस करते हुए दिखाई देंगे और 2001 के उसी जादू को फिर से बिखेरेंगे

 

‘गदर 2’ में तारा और सकीना की जोड़ी फिर आई नजर
‘गदर 2’ 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बेस्ड फिल्म है. ‘गदर 2’  में तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) की आइकॉनिक जोड़ी फिर नजर आई है. फिल्म की कहानी तारा सिंह के अपने बेटे चरणजीत (उत्कर्ष शर्मा) को घर वापस लाने के लिए पाकिस्तान लौटने के इर्द-गिर्द घूमती है. 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी ‘गदर: एक प्रेम कथा’  की नेक्स्ट सीक्वल है ‘गदर 2’. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 526 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर धमाल मचाया है. फिल्म अब भी कमाई कर रही है.

 

ये भी पढ़ें: इस फिल्म के लिए Kareena Kapoor ने पहनी थीं 130 ड्रेसेज, हिट नहीं हुई थी मूवी पर बेबो ने बना लिया था रिकॉर्ड

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुरी बवाल: काजल राघवानी का शॉकिंग खुलासा, तेजप्रताप का पिता लालू यादव से मिलन, दिखे योगी आदित्यनाथ
भोजपुरी बवाल: काजल राघवानी का शॉकिंग खुलासा, तेजप्रताप का पिता लालू यादव से मिलन, दिखे योगी आदित्यनाथ
'मां इंटि बंगारम' अब हिंदी में ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कहां देख पाएंगे फिल्म
'मां इंटि बंगारम' अब हिंदी में ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कहां देख पाएंगे फिल्म
ऐश्वर्या से क्यों हुआ तेज प्रताप का तलाक? 3 महीने ही चली शादी, घरेलू हिंसा के आरोप पर किया रिएक्ट
ऐश्वर्या से क्यों हुआ तेज प्रताप का तलाक? 3 महीने ही चली शादी, घरेलू हिंसा के आरोप पर किया रिएक्ट
'द ट्रेटर्स 2' में बढ़ा शक और ड्रामा, मल्लिका शेरावत-क्रिस्टल डिसूजा का रो-रोकर बुरा हाल
'द ट्रेटर्स 2' में बढ़ा शक और ड्रामा, मल्लिका शेरावत-क्रिस्टल डिसूजा का रो-रोकर बुरा हाल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget