एक्सप्लोरर

Friday OTT Release: आज रिलीज हो रही हैं ये फिल्में-वेब सीरीज, वीकेंड बन जाएगा खास, नोट कर लें पूरी लिस्ट

Friday OTT Release: ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. आज शुक्रवार को कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं. ये आपके वीकेंड को और शानदार बना देंगी.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन कुछ न कुछ रिलीज होता रहता है. इन फिल्मों और सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. हर हफ्ते सबसे ज्यादा फिल्में और वेब सीरीज शुक्रवार के दिन रिलीज होती हैं. शुक्रवार को रिलीज करने के बाद वीकेंड पर लोग इन्हें आराम से देख पाते हैं. आज शुक्रवार के दिन भी कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं.

महावतार नरसिम्हा

एनिमेटिड फिल्म महावतार नरसिम्हा जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो किसी ने नहीं सोचा था कि ये फिल्म इतना कमाल कर जाएगी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड जबरदस्त कमाई की है. जिसकी कमाई सुनकर हर कोई चौंक गया था. खास बात ये है कि इस छोटे बजट की फिल्म ने बड़े स्टार्स को भी धूल चटा दी थी और अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. महावतार नरसिम्हा 19 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है.

द ट्रायल सीजन 2

काजोल की सीरीज द ट्रायल का पहला सीजन हिट रहा था. जिसके बाद मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट लाने का फैसला लिया था और अब द ट्रायल 2 रिलीज हो गया है. काजोल का एक बार फिर अलग अवतार देखने को मिला है. ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

टू मैन

टू मैन एक मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. जिसमें एमए निशाद, डॉनी डार्विग, अरफाज इकबाल और इरशाद अली अहम किरदार निभाते नजर आए थे. इस फिल्म में दो आदमियों की कहानी दिखाई गई है जो दुनिया को अलग नजरिए से देखते हैं. इस फिल्म को मनोरमा मैक्स पर देख सकते हैं.

हाउस मेट्स

हाउस मेट्स एक तमिल हॉरर-कॉमेडी है जिसमें फैंटेसी एलिमेंट हैं. इसमें दर्शन, काली वेंकट, विनोदिनी और कई कलाकार नजर आएंगे. 1 अगस्त, 2025 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है. ये फिल्म जी5 पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: शबाना आजमी की बर्थडे पार्टी में दिखा रेखा का कूल अवतार, वेस्टर्न लुक के साथ मांग में सिंदूर ने खींचा सबका ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
GDN से DC तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुईं 4 साउथ फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देंगी दस्तक
इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुईं 4 साउथ फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देंगी दस्तक
OTT Release This Week: 'कॉकटेल 2' से 'भारत भाग्य विधाता' तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
'कॉकटेल 2' से 'भारत भाग्य विधाता' तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 फिल्में-सीरीज
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget