एक्सप्लोरर

First Copy Trailer: पायरेसी के धंधे से नोट छापेंगे मुनव्वर फारूकी, जानें कब और कहां रिलीज होगी 'फर्स्ट कॉपी'

First Copy Trailer: मुनव्वर फारुकी इस सीरीज में पायरेसी का धंधा चलाने वाले मास्टरमाइंड के तौर पर दिखाई देने वाले हैं. सीरीज में 90 के दशक के पायरेसी बिजनेस की कहानी दिखाई जाएगी.

First Copy Trailer: कॉमेडियन मनव्वर फारुकी की वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' में नजर आने वाले हैं. उनकी इस अपकमिंग सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 'फर्स्ट कॉपी' में 90 के दशक के पायरेसी बिजनेस की कहानी दिखाई जाएगी जिसकी झलक ट्रेलर में दिखाई दी है. मुनव्वर फारुकी इस सीरीज में पायरेसी का धंधा चलाने वाले मास्टरमाइंड के तौर पर दिखाई देने वाले हैं. 

'फर्स्ट कॉपी' का ट्रेलर 2 मिनट 11 सेकंड लंबा है जिसमें मुनव्वर फारुकी आरिफ के किरदार में दिखाई दिए हैं. वे 1990 के दशक में मुंबई में पैसे कमाने की होड़ में लगा रहता है और तभी उसे पता चलता है कि पायरेटेड फिल्मों की मांग बहुत ज्यादा है. इसके बाद आरिफ फिल्मों की सीडी बहुत कम कीमत पर बेचकर पैसे कमाता है.

 

'फर्स्ट कॉपी' में अपने रोल को लेकर क्या बोले मुनव्वर फारुकी?
आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर फारुकी ने 'फर्स्ट कॉपी' में अपने रोल को लेकर बात की. उन्होंने कहा- ''फर्स्ट कॉपी' एक अंडरडॉग कहानी है जो मेरे दिल के करीब है. आरिफ का किरदार निभाना मुझे उस समय में ले गया जब फिल्में एक सपना और एक रिफ्यूजी थीं. उनकी जर्नी हलचल, खामियों और उम्मीदों का मिक्सचर है.'

कब और कहां देख सकेंगे 'फर्स्ट कॉपी'?
'फर्स्ट कॉपी' 20 जून, 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी. एमएक्स प्लेयर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- 'नाम 'फर्स्ट कॉपी' है, पर ये शो 100% ओरिजिनल है. मिलते हैं 20 जून को, सिर्फ अमेजन एमएक्स प्लेयर पर.'

ट्रेलर देख क्या बोले फैंस?
'फर्स्ट कॉपी' का ट्रेलर देख फैंस मुनव्वर फारुकी की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- 'भाई साहब ऐसा कड़क ट्रेलर. मुनव्वर भाई फिर से एक बार प्राउड फील करा दिया आपने हमें आप का फैन होने पर.' दूसरे फैन ने लिखा- 'क्या पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस है. डायलॉग डिलीवरी से लेकर एक्सप्रेशन्स तक. मुनव्वर ने आरीफ को असली महसूस करा दिया. उनका ये टैलेंट देखकर प्राउड महसूस हो रहा है.'

First Copy Trailer: पायरेसी के धंधे से नोट छापेंगे मुनव्वर फारूकी, जानें कब और कहां रिलीज होगी 'फर्स्ट कॉपी
First Copy Trailer: पायरेसी के धंधे से नोट छापेंगे मुनव्वर फारूकी, जानें कब और कहां रिलीज होगी 'फर्स्ट कॉपी

'फर्स्ट कॉपी' की स्टार कास्ट
'फर्स्ट कॉपी' के स्टार कास्ट की बात करें तो मुनव्वर फारुकी के अलावा क्रिस्टल डिसूजा, साकिब अय्यूब, गुलशन ग्रोवर, आशी सिंह, मियांग चांग, ​​इनाम उल हक और रजा मुराद भी सीरीज का हिस्सा हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget