एक्सप्लोरर

‘Farzi 2 पक्का आ रही है…’, भुवन अरोड़ा ने शाहिद कपूर की वेब सीरीज पर दिया बड़ा अपडेट

Farzi Season 2: शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी लोगों को बहुत पसंद आई थी. अब इसके अगले पार्ट को लेकर भुवन अरोड़ा ने इसपर अपडेट दिया है. चलिए जानते हैं कि फर्जी 2 कब आएगी.

Farzi Season 2: शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ को जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. उनका डेब्यू सफल भी रहा था. अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई इस सीरीज को लोगों ने जमकर पसंद किया था और इसमें शाहिद का किलर लुक लोगों को दीवाना बना रहा था. ‘फर्जी’ के दीवानों को ‘फर्जी सीजन 2’ का बेसब्री से इंतजार है. इस वेब सीरीज के अगले सीजन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए भुवन अरोड़ा एक गुड न्यूज लेकर आए हैं. चलिए जानते हैं कि गुड न्यूज क्या है. 

राइटर्स रूम चालू है
राज और डीके की फर्जी ने भारत की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी वेब सीरीज बनकर इतिहास रच दिया है. शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन और भुवन अरोड़ा की क्राइम थ्रिलर सीरीज ने अपने पहले सीजन से ही काफी चर्चा बटोरी है. मेकर्स भविष्य में ‘फर्जी सीजन 2’ लेकर आ रहे हैं. लीड स्टार शाहिद कपूर ने पिछले साल पिंकविला से इसकी पुष्टि की थी. अब ‘फर्जी’ में शाहिद के दोस्त की भूमिका निभाने वाले भुवन अरोड़ा ने इसके बारे में अपडेट दिया है. भुवन ने बताया कि राइटर्स रूम चालू है.

आ रही है, पक्का आ रही है
यूट्यूब पर डिजिटल कमेंट्री के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान भुवन अरोड़ा से ‘फर्जी 2’ पर डेवेलपमेंट के बारे में पूछा गया. भुवन ने कहा कि यह प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है. उन्होंने कहा, ‘आ रही है, पक्का आ रही है…राइटर्स रूम चालू है. हमने अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि हम इसे बना रहे हैं. इस समय हर कोई व्यस्त है. सब लोग अपना अपना काम कर रहे हैं.’

भुवन ने शाहिद की तारीफों के बांधे पुल
भुवन ने राज और डीके की सीरीज में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को भी शेयर किया. भुवन ने विजय को शानदार अभिनेता कहा और शाहिद को प्यारा एक्टर बताया. उन्होंने के के मेनन की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने काम में शानदार हैं. उनकी सीरीज ‘गुलाब’ का उदाहरण देते हुए भुवन ने कहा कि वह उनके आस-पास ऑर्किड की तरह महसूस करते हैं.

शाहिद कपूर ने भी दिया था अपडेट
इससे पहले 2023 में पिंकविला मास्टरक्लास में शाहिद कपूर ने बताया था कि ‘फर्जी 2’ बन रहा है क्योंकि इसका रेस्पॉन्स शानदार था. शाहिद ने कहा कि चूंकि पहला सीजन ओपन-एंडेड था, इसलिए इस सीरीज में और भी बहुत कुछ खास होने वाला है.

यह भी पढ़ें: 'कई फिल्मों से निकाला गया', RHTDM के फ्लॉप होने का दिया मिर्जा ने भुगता था खामियाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget