एक्सप्लोरर

Echo Review in Hindi: DC जैसी डार्क है मार्वल की ये सीरीज, बच्चों के साथ न ही देखें तो बेहतर, जानें कैसी है एक्शन से भरपूर 'एको'

Echo Review in Hindi: अगर आप मार्वल की फिल्मों के शौकीन हैं तो ये सीरीज आपके उस शौक को बरकरार रखने का काम करेगी. पहले से कहीं ज्यादा विध्वंसक तरीके से मार्वल ने 'एको' को उतारा है खास आपके लिए.

Echo Review in Hindi: मार्वल के पहले फेज से लेकर चौथे फेज तक अगर आप सब कुछ देख चुके हैं, इसका मतलब है कि आप मार्वल के शो और फिल्मों के शौकीन हैं. मार्वल अब अपने पांचवे फेज में घुस चुका है और इस फेज की नई पेशकश आपने देखी भी होंगी, जैसे कि लोकी, सीक्रेट इन्वेजन और गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3.

इसी पांचवे फेज में मार्वल ने अपने अब तक के सबसे खूंखार कैरेक्टर्स में से एक को उतारा है. और वो कैरेक्टर है डिज्नी पर हाल में ही रिलीज हुए 'एको' की माया लोपेज का. कैरेक्टर नया है लेकिन आप ये शो देखते समय इससे जुड़ जाएंगे. चलिए जानते हैं कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार में हाल में ही रिलीज हुआ शो 'एको' कैसा है? ताकि इसे देखने से पहले आपको इस शो से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें पता चल जाएं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

शो से जुड़ी दिलचस्प बातें:

  • ये सीरीज मार्वल के नए कैरेक्टर माया लोपेज का है जिसकी हल्की सी झलक आपने अगर 'हॉकआई' सीरीज देखी होगी, तो आपको मिल ही गई होगी. ये सीरीज इस कैरेक्टर को विस्तार देने के बारे में है. तो अगर आप फैन हैं मार्वल के तो इस कैरेक्टर को पहचानने का मौका है आपके पास.
  • ये शो उस मार्वल से अलग है जिसकी फिल्मों में पूरा शहर बर्बाद हो जाता था, लेकिन खून या दर्दनाक मौतें नहीं देखने को मिलती थीं. अवेंजर्स जैसी विध्वंसक फिल्मों में भी मार्वल इस बात का ख्याल रखता था कि इन फिल्मों को बच्चे भी देख सकें. लेकिन ये शो वैसा नहीं है, ये हर खतरनाक सीन को वैसे ही दिखाता है जैसे कि उसे दिखना चाहिए.
  • शो के एक्शन बहुत ही रॉ हैं. शरीर के किसी हिस्से में धारदार हथियार का वार हो या गोली लगने का सीन, सब कुछ ओरिजनल है. पूरी बात का लब्बोलुआब ये है कि डिज्नी में रिलीज हुए किसी भी शो से कहीं ज्यादा विचलित करने वाले सीन्स से भरी पड़ी है ये सीरीज. इसलिए अगर आपको लगता है कि इसे बच्चों के साथ देखना चाहिए, तो सावधान रहिए.
  • शो में कुछ जाने-पहचाने कैरेक्टर्स का आना आपको सरप्राइजिंग लगेगा. जैसे कि डेयरडेविल और हॉकआई. इसके अलावा, अगर आपने 2003 में आई बेन अफ्लेक की फिल्म देखी होगी तो उसके मेन विलेन किंगपिन का पहचान रहे होंगे. इस सीरीज का मेन विलेन वही हैं. जो हर सीन में डराते हैं.
  • शो की खास बात ये है कि ये मार्वल की छवि से पीछा छुड़ाती हुई और डीसी की डार्क छवि की ओर बढ़ती नजर आती है. इसलिए, अगर आप डार्क सीरीज के दीवाने हैं तो ये शो आपके लिए ही है.

और पढ़ें: Bigg Boss 17: विक्की जैन की मां पर भड़की रश्मि देसाई, बोलीं- वो अंकिता लोखंडे हैं, सड़क पर नहीं थी

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल 2' एपिसोड 15 रिव्यू: गौतम-राज बने वर्कर्स, शहजाद पूनावाला और तेजू भैया में छिड़ी बहस
'राइज एंड फॉल 2': गौतम-राज बने वर्कर्स, शहजाद पूनावाला और तेजू भैया में छिड़ी बहस
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थी', तेज प्रताप यादव बोले- वाइफ ऐश्वर्या को पकड़ा था रंगे हाथ
'बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थी', तेज प्रताप यादव बोले- वाइफ ऐश्वर्या को पकड़ा था रंगे हाथ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget