एक्सप्लोरर

'हर आदमी दो पत्नियां चाहता है', अरमान मलिक के बयान पर भड़कीं देवोलीना, बोलीं- सबको अपने जैसा मत समझो

Devoleena Bhattacharjee Slammed Armaan Malik: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना ने जियो सिनेमा पर आने वाले शो बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक को जमकर लताड़ लगाई है.

Devoleena Bhattacharjee Slammed Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी में इन दिनों खूब मसाला देखने को मिल रहा है. इस बार तो शो का हर कंटेस्टेंट अपनी तरफ से सुर्खियां बटोरने की पूरी कोशिश कर रहा है. शो में दो पत्नियों वाले अरमान मलिक भी आए हैं. वह अपनी दोनों पत्नियों को लेकर इस वक्त खूब चर्चा में हैं. हाल ही में यूट्यूबर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद एकबार फिर से देवोलीना भट्टाचार्जी ने उनको आड़े हाथों ले लिया और खूब खरी-खोटी सुनाई है. 

जमकर ट्रोल हुए अरमान मलिक
बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका को शो में खूब ट्रोल किया जा रहा है. वहीं दर्शक भी तीनों को ट्रोल कर रहे हैं. शो में बातचीत के दौरान अरमान मलिक ने दीपक चौरसिया से कहा था कि हर आदमी दो पत्नियां चाहता है. अब टीवी एक्ट्रेस देवोलीना को उनकी यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए अरमान मलिक को जमकर लताड़ लगाई. 

अरमान मलिक पर भड़कीं देवोलीना
देवोलीना ने लिखा, मैं हर आदमी के बारे में तो नहीं कह सकती, लेकिन जिनके इरादे अश्लील होंगे, वही दो, तीन, चार बीवियां रखना चाहते होंगे. प्लीज इस गंदगी को बंद कर दो, भगवान के लिए इसे बंद कर दो. किसी दिन अगर वही बीवियां कहने लगीं कि उनको भी दो-दो पति चाहिए…तब वो देखना भी खूब अच्छा लगेगा. अगर किसी दिन किसी लड़की ने कहा कि वह भी दो पति रखना चाहती है, तब मैं देखूंगी कि कौन उसका समर्थन करता है. 

मेरी नजर में बहुविवाह गलत
देवोलीना ने आगे कहा, उस वक्त यही लोग पहले चरित्रहीन का आरोप लगाने चले आएंगे. एक समाज के रूप में हम जहां पहले से ही विनाशकारी रास्ते पर हैं, वहां पर ऐसे में सालों से हो रही गलती को छुपाने का मलतब यह नहीं कि इसे जारी रखना चाहिए. मेरी नजर में यह गलत है, बहुविवाह गलत है और यह गलत ही रहेगा. लेकिन जब तक इसे खुद नहीं चुकाया जाएगा, तब तक समझ में कहां आएगा. 

पहले भी भड़कीं थीं देवोलीना
बता दें कि इससे पहले भी देवेलीना अरमान मलिक को जमकर लताड़ लगा चुकी हैं. देवोलीना ने लिखा था, आपको क्या लगता है कि ये मनोरंजन है. ये सिर्फ गंदगी है. इसे हल्के में मत लो, क्योंकि यह सिर्फ रील्स नहीं सच्चाई है. इस बेशर्मी को मनोरंजन कैसे कहा जा रहा है? 

यह भी पढ़ें: Debina Bonnerjee Health: देबिना बनर्जी का दर्द से हुआ बुरा हाल, एक्ट्रेस को हुई ये गंभीर बीमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KWK S9: 'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान खान ने दिया ये जवाब
'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान ने दिया ये जवाब
‘UP वाली लइकी से प्यार हो गइल!' बिहार के निशांत मुक्ता ने इंटरनेट पर काटा गदर, नेहा कक्कड़ भी हुईं फैन
‘UP वाली लइकी से प्यार हो गइल' गाने वाले निशांत ने काटा गदर, नेहा कक्कड़ भी हुईं फैन
फिर साथ काम करेंगे शाहरुख खान और सलमान खान? करण जौहर ने जाहिर की अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश
फिर साथ काम करेंगे शाहरुख-सलमान? करण ने बताई अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश
वर्ल्डवाइड 136 करोड़ कमाने वाली 'मंडाडी' का Netflix पर जलवा, बनी नंबर 1
वर्ल्डवाइड 136 करोड़ कमाने वाली 'मंडाडी' का Netflix पर जलवा, बनी नंबर 1

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget