एक्सप्लोरर

Deadpool & Wolverine OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'डेडपूल एंड वूल्वरिन',जानें- कब और कहां देख सकेंगे

Deadpool & Wolverine OTT Release: रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अब ओटीटी रिलीज की भी तैयारी कर रही है. चलिए जानते हैं इंडिया में ये कब और कहां स्ट्रीम होगी?

Deadpool & Wolverine OTT Release: रयान रेनॉल्ड्स दुनिया भर में सबसे पॉपुलर सितारों में से एक हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता है. इस साल, आईएफ के साथ दिल जीतने के बाद, रयान ने 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में डेडपूल के किरदार से धूम मचा दी. ये फिल्म एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें ह्यू जैकमैन भी मुख्य भूमिका में हैं. उन्होंने फिल्म में वूल्वरिन की भूमिका निभाई है. शॉन लेवी द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 34वीं फिल्म है और साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से भी एक रही.

 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को भारत और दुनिया भर में शानदार रिव्यू मिला था. वहीं 111.65 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ डेडपूल एंड वूल्वरिन भारत में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी रही.इन सबके बीच अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर डिटेल्स आ गई हैं. चलिए जानते हैं इस फिल्म को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं?

 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को ओटीटी पर कब और कहां देखें?
फैंस भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले फिल्म के 1 अक्टूबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने की खबरें थीं,  लेकिन भारत में एमसीयू फैंस को इस फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अक्टूबर के एंड तक ओटीटी पर रिलीज होगी. बता दें कि लगभग सभी मार्वल फिल्में डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होती हैं. ऐसे में डेडपूल एंड वूल्वरिन भी इसी प्लेटफॉर्म पर अपनी डिजिटल रिलीज करेगी.

 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को रेंट पर देखा जा सकता है
फिलहाल  डेडपूल एंड वूल्वरिन ऐप्पल टीवी+, यूट्यूब मूवीज़ और गूगल टीवी जैसे डिजिटल वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफ़ॉर्म पर खरीदने या किराए के लिए अवेलेबल है. क्वालिटी के बेस पर प्राइस अलग-अलग हैं

  • यूट्यूब मूवीज: 820 रुपये (यूएचडी), 690 रुपये (एसडी)
  • एप्पल टीवी+: 690 रुपये (एसडी)
  • गूगल टीवी: 999 रुपये (यूएचडी), 799 रुपये (एसडी)

26 जुलाई को वर्ल्डवाइड हुई थी रिलीज
बता दें कि ये फिल्म 26 जुलाई, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पिछली मार्वल टाइमलाइन के आधार पर, किसी फिल्म को सिनेमाघरों से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने में आमतौर पर लगभग तीन महीने लगते हैं. फिल्म में रयान और ह्यू जैकमैन के अलावा एम्मा कोरिन, मोरेना बैकारिन, रॉब डेलाने, लेस्ली उग्गम्स, आरोन स्टैनफोर्ड और मैथ्यू मैकफैडेन ने भी अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें- 70 के दशक के इस सुपरस्टार को मिला था Bigg Boss का ऑफर, 3.5 करोड़ प्रति एपिसोड देने को तैयार थे मेकर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rise and Fall 2: किसी की आंखों से छलके आंसू तो किसी के चेहरे पर आई मुस्कान, परिवार से मिलकर इमोशनल हुए वर्कर्स
'राइज एंड फॉल 2' में फैमिली की एंट्री से बदला माहौल, अपनों को देख छलके वर्कर्स के आंसू
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे
नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं ये 5 चीनी एक्शन ड्रामा, एक बार देखना शुरू किया तो बिंज वॉच करेंगे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
खून, धोखा और सस्पेंस, नेटफ्लिक्स की ये 7 धांसू स्पेनिश क्राइम थ्रिलर हिला देंगी आपका दिमाग
मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस का है शौक, तो नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें ये 7 स्पेनिश सीरीज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget