एक्सप्लोरर

Kunal Kamra Net Worth: एकनाथ शिंदे पर तंज कसने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा हैं करोड़ों की दौलत के मालिक, जानें- कितनी है नेटवर्थ?

Kunal Kamra Net Worth: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पर कमेंट कर विवादों में आ गए हैं. चलिए जानते हैं कुणाल कामरा कितनी दौलत के मालिक हैं?

Kunal Kamra Net Worth: कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर अपनी स्टेटमेंट की वजह से विवादों में रहते हैं. वहीं अब उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसा है जिसके चलते वे एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. यहां तक कि शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने कुणाल के ऑफिस के बाहर खूब हंगामा भी किया. कुणाल ने जिस होटल में अपनी परफॉर्मेंस के दौरान शिंदे पर तंज कसा था वहां भी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने खूब बवाल मचाया. चलिए यहां जानते हैं आखिर कुणाल कामरा कौन हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी हैं.

कुणाल कामरा कौन हैं?
कुणाल कामरा भारत के सबसे पॉपुलर और विवादास्पद स्टैंड-अप कॉमेडियन में से एक हैं. 3 अक्टूबर 1988 को मुंबई में जन्मे कामरा ने कॉमर्स में डिग्री के लिए जय हिंद कॉलेज से पढ़ाई की. प्रसून पांडे के एड फिल्म प्रोडक्शन हाउस, कॉरकॉइस फिल्म्स में प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में काम करने के लिए उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया था. 11 साल तक वहां काम करने के बाद, उन्होंने 2013 में मुंबई के फेमस कैनवस लाफ क्लब में एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपनी शुरुआत की थी.

कुणाल ने अपना पहला प्रोफेशनल शो 2013 में ब्लू फ्रॉग किया था. 2017 में, उन्होंने रमित वर्मा के साथ शट अप या कुणाल नाम से एक तीखा पॉलिटिकल कॉमेडी और पॉडकास्ट शुरू किया था. इसमें देश के महत्वपूर्ण मामलों पर इंटरव्यू के लिए दोनों पक्षों के राजनेताओं और कार्यकर्ताओं को इनवाइट किया जाता हैं. कुणाल ने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर वन माइक स्टैंड (2019), व्हाई आर वी इवन (2020) पॉडकास्ट और टीम बाण: मंडे मॉर्निंग पॉडकास्ट (2020) भी किया है.

कुणाल कामरा की कितनी है नेटवर्थ
कुणाल कामरा के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े स्केल पर फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, यूट्यूब पर 2.29 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और एक्स पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, YouTubers.me के मुताबिक, कुणाल कामरा की कुल नेटवर्थ 116K से 696K USD के बीच ( 1 करोड़ से 6 करोड़ रुपये) आंकी गई है, वह अपने स्टैंड-अप शो, यूट्यूब वीडियो और अन्य वेंचर्स के जरिए हर महीने मोटी कमाई करते हैं. वे हर शो से लगभग 12 से 15 लाख रुपये वसूलते हैं.

ये भी पढ़ें:-Sikandar: सलमान खान ने 'सिकंदर' के लिए की कड़ी मेहनत, पसलियों में चोट के बावजूद 14 घंटे किया काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?
कॉमेडी के शौकीन हैं तो OTT पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में
कॉमेडी के शौकीन हैं तो ओटीटी पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्में
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget