एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: वीकेंड का वार में चंद्रिका दीक्षित का कटा पत्ता, अब ये वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घरवालों की नाक में करेगा दम

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी में वीकेंड के वॉर में जमकर हंगामा हुआ. रवि किशन ने शिवानी की क्लास लगाई औ र वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित बेघर हो गई हैं.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में पिछले हफ्ते जमकर हुए बवाल के बाद इस हफ्ते थोड़ा हंगामा कम देखने को मिला. बीते दिन बिग बॉस ओटीटी में वीकेंड का वॉर एपिसोड देखने को मिला. इस दौरान कुछ टास्क हुए और कुछ मेहमान आए, जिनको देखने के बाद घरवालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई. इसके अलावा इस बार वीकेंड के वॉर में विशाल पांडे की फैमिली आई और उन्होंने अरमान मलिक को जमकर लताड़ा. इसके अलावा शो में इस बार फिर से एक कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो गया है. चलिए जानते हैं कि वीकेंड के वॉर में क्या-क्या देखने को मिला. 

रवि किशन और अनिल कपूर ने लगाई शिवानी की क्लास
इस बार शो की शुरुआत शिवानी से हुई. अनिल कपूर स्टेज पर आए और उन्होंने शिवानी से कहा कि क्या वह सच में बदतमीज हैं या फिर नामसझ होने की एक्टिंग करती रहती हैं. इसके बाद शो में एंट्री हुई रवि किशन की. रवि किशन ने भी शिवानी को जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने कहा कि आप औरेया से आती हैं, वहां कितनी प्यारी भाषा बोली जाती है, लेकिन आप भाषा की आड़ में रणवीर को छेड़ती हैं और बेधड़क बदतमीजी करती हैं. रवि किशन ने कहा कि आप इस बात का फायदा नहीं उठा सकती कि गांव से हैं, गांव वाले ऐसे नहीं होते.  रवि किशन की बात सुनकर शिवानी रोने लगती हैं और मम्मी की कसम खाती हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

पैरेंट्स को देखकर फूट-फूटकर रोए विशाल
इसके बाद एंट्री हुई विशाल के मम्मी-पापा की. उनको देखते ही विशाल फूट-फूटकर रोने लगे. विशाल के मम्मी पापा ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है. सारा देश देख रहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. इसके बाद वह बिना अरमान मलिक का नाम लिए कहते हैं कि उनके बेटे को जो लोग भी जज कर रहे हैं, उनको बता दें कि 20 दिन में कोई किसी को जज नहीं कर सकता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

वड़ा पाव गर्ल हुईं बेघर
इसके बाद बारी आती है एलिमिनेश की. इस बार वीकेंड के वॉर में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का पत्ता साफ हो गया है. मुनीषा के बाद पांचवीं कंटेस्टेंट हैं जो कि बेघर हुई हैं. हालांकि शो से बाहर होने से पहले चंद्रिका को अनिल कपूर के गुस्से का सामना करना पड़ा है. शो में भले ही चंद्रिका का सफर काफी ड्रामे भरा रहा हो, लेकिन कहीं न कहीं ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपना टारगेट पूरा कर लिया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

शो में हुई इन्फ्लुएंसर की वाइल्ड कार्ड एंट्री
इसके बाद शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई. वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में आए इस इन्फ्लुएंसर का नाम अदनान शेख है. अनिल कपूर ने शो में अदनान शेख का स्वागत किया और बताया कि उस कंटेस्टेंट के सोशल मीडिया पर 11 मिलियन सेस ज्यादा फॉलेवर्स हैं. इसके बाद अनिल कपूर अदनान से पूछते हैं कि क्या इस बार फिर से हिस्ट्री रिपीट होगी. इस पर उन्होंने खुद को विनर बताया और कहा कि शो में उनके दुश्मन लवकेश कटारिया हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

यह भी पढ़ें: ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर जमकर नाचे बॉलीवुड वाले, अंबानी के घर शादी में रवि किशन, खेसारी का जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget