एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3 में देश के नामी पत्रकार मचाएंगे धमाल, विवादों से भी रहा नाता, जानिए दीपक चौरसिया के बारे में सब कुछ

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में मशहूर पत्रकार दीपक चौरसिया भी नजर आने वाले हैं. उन्होंने कई न्यूज चैनल्स के साथ काम किया हैं. वहीं उनका विवादों से भी नाता रहा है.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार खत्म होने को है. 21 जून को रात 9 बजे से जियो सिनेमा पर इस शो की शुरुआत होगी. इसके कई कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलास हो चुका हैं. इनमें से सबसे चर्चित नाम है दीपक चौरसिया का जो कि देश के बेहद लोकप्रिय पत्रकारों में से एक है.

टेलीविजन की दुनिया में डेब्यू

सालों से दीपक चौरसिया पत्रकारिता की दुनिया में एक्टिव हैं. उन्होंने देश के कई नामी न्यूज चैनल्स में काम किया है. जबकि अब वे टेलीविजन की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्होंने इसके लिए सहारा लिया है बिग बॉस ओटीटी 3 का. आइए आज इस मौके पर दीपक के बारे में और भी कुछ खास बातें जानते हैं. 

हरियाणा में हुआ जन्म

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepak Chaurasia (@deepakchaurasia28)

दीपक की उम्र 55 साल हैं. उनका जन्म 28 दिसंबर 1968 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था. दीपक बिग बॉस ओटीटी 3 के सबसे उम्रदराज कंटेस्टेंट्स में से एक होंगें. हालांकि शो में उनका अनुभव उनके काम आने वाला है. अब देखना होगा कि बिग बॉस ओटीटी 3 में वे क्या कमाल कर पाते हैं.

इन मशहूर न्यूज चैनल्स में किया काम

पढ़ाई पूरी करने के बाद दीपक चौरसिया ने पत्रकारिता की दुनिया में काम करना शुरू किया. साल 2003 में वे बतौर कंसल्टिंग एडिटर डीडी न्यूज में काम कर चुके हैं. इसके बाद उन्होंने 'आज तक' में अहम भूमिका निभाई. वे आज तक के को-फाउंडर रहे. इसके अलावा उन्होंने एबीपी न्यूज, न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज और जी न्यूज में भी काम किया.

विवादों से भी रहा दीपक चौरसिया का नाता

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepak Chaurasia (@deepakchaurasia28)

दीपक चौरसिया देश के एक ऐसे नामी पत्रकार भी हैं जिनका विवादों से भी नाता रहा है. साल 2023 में वे बड़े कानूनी पचड़े में फंस गए थे. तब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के एक इंटरव्यू का हवाला देकर वे पॉक्सो केस में कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे. तब उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. यह वारंट हरियाणा की एक अदालत ने जारी किया था.

दरअसल मामला 2013 के POCSO (यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा) का था. उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने आसाराम बापू के केस से जोड़कर एक 10 साल की बच्ची और उसके परिवार का वीडियो चलाया था. हालांकि इसका उनके प्रोफेशनल करियर पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा.

इसके अलावा दीपक पर नशे में लाइव समाचार प्रसारण करने के आरोप भी लगे हैं. एक बार वे सेना के जनरल की मौत की खबर बता रहे थे तब ही टेलीकास्ट अचानक से बंद कर दिया गया था. उन पर नशे में होने के आरोप लगे थे. इस घटना के बाद दीपक की काफी बदनामी हुई थी. लेकिन इस घटना से भी उन्हें काम को लेकर दिक्क्तों का सामना नहीं करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Premiere Live: कुछ देर में होगा प्रीमियर, अनिल कपूर होस्ट, ये हैं कंटेस्टेंट, जानिए शो के बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री, एक्स वाइफ को देख बोले सोहेल खान- शादी में जो भी गलती हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं
'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री, एक्स वाइफ को देख बोले सोहेल खान- शादी में जो भी गलती हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं
'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी के आंसू देख आगबबूला हुए हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा से भिड़ने निकले एक्टर
'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी के आंसू देख आगबबूला हुए हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा से भिड़ने निकले एक्टर
Malayalam OTT Releases This Week: 'बाल्टी' से लेकर 'पेड्डी' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 4 धांसू मलयालम फिल्में-सीरीज
'बाल्टी' से लेकर 'पेड्डी' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 4 धांसू मलयालम फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget