Bigg Boss OTT 3 Premiere Highlights: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में आते ही शुरू हो चुकी है कंटेस्टेंट के बीच नोकझोक, अनिल कपूर बनाएंगे शो को और मजेदार
Bigg Boss OTT 3 Premiere Highlights: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत हो चुकी है. सभी 16 कंटेस्टेंट घर के अंदर आ चुके हैं. अब अगले कुछ हफ्तों तक दर्शकों को मजा आने वाला है.

Background
Bigg Boss OTT 3 Premiere Highlights: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत शानदार शुरुआत हो चुकी है. इसका प्रीमियर जियो सिनेमा एप पर हो चुका है. बिग बॉस ओटीटी 3 के नए सीजन को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि इससे पहले दूसरे सीजन को सलमान खान और पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था.
Bigg Boss OTT 3 कंटेस्टेंट्स लिस्ट
बिग बॉस ओटीटी 3 के कई कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो चुका है. जबकि कई कंटेस्टेंट्स के नाम से प्रीमियर के साथ ही पर्दा उठेगा. बिग बॉस ओटीटी 3 में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लें रहे है. कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं. इनमें चंद्रिका दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल), दीपक चौरसिया, सना मकबूल, लव कटारिया, रणवीर शौरी, साई केतन राव, सना सुल्तान खान, पॉलोमी दास और नैजी शामिल है.
Bigg Boss OTT में मोबाइल यूज कर सकते है कंटेस्टेंट
बिग बॉस ओटीटी का यह नया सीजन पहले के मुकाबले काफी खास और अलग होने वाला है. 19 जून को शो की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई थी. इसमें अनिल कपूर के साथ बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी भी शामिल हुए थे. तब अनिल कपूर ने हिंट दिया था कि इस बार घर के अंदर कंटेस्टेंट्स मोबाइल का भी यूज कर सकते हैं. उन्होंने कहा था कि इस बार कुछ खास होने वाला है. मोबाइल के बिना कौन जी सकता है.
बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अनिल कपूर की फीस
बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करने के लिए अनिल कपूर करोड़ों रुपये चार्ज कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर को बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन के हर एपिसोड के लिए 2 करोड़ रुपये फीस दी जाएगी. 'वीकेंड का वार' में उनकी दो एपिसोड की फीस 4 करोड़ रुपये होगी. करण जौहर को भी लगभग इतनी ही फीस मिलती थी. लेकिन सलमान खान एक एपिसोड के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज करते थे.
Bigg Boss OTT 3 Premiere Live: बिग बॉस के घर के सदस्यों के बीच शुरू हो चुकी है बातचीत, बॉन्ड बनाने की कोशिश जारी
बिग बॉस के घर में सभी 16 सदस्य आ चुके हैं. अब सभी एक-दूसरे से कम्यूनिकेशन डेवलप करने की कोशिश करते दिख रहे हैं. हालांकि, ये पहला दिन है. टाइम बीतने के साथ सबका असली चेहरा सामने आने लगेगा. साथ ही, दर्शकों को ये भी पता लगेगा कि कौन अच्छा दोस्त है और कौन खेल रहा है गेम.
Bigg Boss OTT 3 Premiere Live: अलग वॉशरूम से लेकर 8 घंटे की नींद तक, पॉलमी ने की बिग बॉस के घर में ये मांगें
पॉलमी ने जो लिस्ट अनिल कपूर को पकड़ाई. उसमें उन्होंने पहली शर्त नॉनवेज की रखी. उन्होंने कहा कि वो बंगाली हैं इसलिए वो हर रोज नॉनवेज खाना पसंद करती हैं. इसके अलावा, उन्होंने लड़कियों के लिए अलग वॉशरूम की मांग की. यही नहीं उन्होंने ये मांग भी रखी कि उन्हें 8 घंटे की नींद पूरी करने दी जाए.
Source: IOCL
























