एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: अरमान से शादी के बाद कृतिका ने की थी आत्महत्या की कोशिश, तिल-तिलकर घुट रही थीं यूट्यूबर की दूसरी पत्नी

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में कृतिका मलिक पर हाल ही में कई संगीन आरोप लगे थे. इसपर उन्होंने खुलासा किया है कि अरमान से शादी के बाद उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी का तीसरी सीजन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो में जब से अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों की एंट्री हुई थी, तब से वह लगातार ट्रोल हो रहे थे. पहले तो अरमान की पहली पत्नी पायल घर से बाहर हो गईं और अब आखिरकार बीते दिन अरमान मलिक और लवकेश को घर से बाहर कर दिया गया है. हालांकि इसके पहले घर में मीडिया की एंट्री हुई थी.

तब मीडिया ने अरमान मलिक और कृतिका से काफी तीखे सवाल-जवाब किए थे. इस दौरान कृतिका ने कई मसलों पर खुलासा किया था. कृतिका ने बताया था कि अरमान से शादी के बाद उन्होंने आत्महत्या की भी कोशिश की थी. 

पायल को कहा गया डायन और धोखेबाज
जब बिग बॉस के घर में मीडिया की एंट्री हुई तो कृतिका पर ये आरोप लगे कि उन्होंने पायल मलिक की मजबूरी का फायदा उठाया है और उनका घर तोड़ने की कोशिश की है. हालांकि लगातार इस तरीके से संगीन आरोप लगने के बाद पायल मलिक पूरी तरह से टूट गईं.

इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि एक समय पर वह आत्महत्या करने वाली थीं. दरअसल, मीडिया ने कृतिका से कहा कि डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है और आपने तो अपनी बहन जैसी दोस्त की पीठ में ही छुरा घोंप दिया. अगर आप अरमान की पहली पत्नी होतीं और पायल ने आपके पति से दूसरी शादी की होती तो क्या आप बर्दाश्त कर पातीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

मैंने आत्महत्या की भी की थी कोशिश
इसके जवाब में कृतिका ने कहा, हमारी शादी के बाद हमें गिल्ट हुआ था. हमारे सामने कई दिक्कतें आई थीं. मैंने एक दफा आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी. हम तीनों अलग हो गए थे. मैंने अरमान को छोड़ दिया था और पायल भी हमारी जिंदगी से चली गई थी. लेकिन अरमान से अलग होने के बाद मुझे पता चला कि मैं उसके बिना जी नहीं सकती हूं. हालांकि, फिर हम पायल की वजह से साथ आए. ये रिश्ता पायल की वजह से ही आगे बढ़ पाया है. इसके बाद कृतिका से पूछा गया कि अरमान के लिए आपके और पायल में से कौन ज्यादा प्यारा है? 

किससे ज्यादा प्यार करते हैं अरमान
कृतिका ने कहा कि अरमान के लिए वो और पायल दोनों ही बराबर हैं. ऐसा नहीं है कि वो एक दूसरे से ज्यादा प्यार करते हैं. बस इतना है कि पायल घर से बाहर हो गई और सिर्फ मैं ही अरमान के साथ रह गई और एक पति के तौर पर वह मेरे साथ हैं. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 21 जून को शुरू हुआ था और इसका फिनाले 2 अगस्त होने वाला है. 

यह भी पढ़ें: पति अभिषेक और बेटी के बिना न्यूयॉर्क में वेकेशन एंजॉय कर रहीं ऐश्वर्या राय, बच्चन खानदान की बहू की तस्वीर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे', शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा हर तरफ दे रहे सफाई, शिल्पा बोली- साथ-साथ रहोगे तो लोग पूछेंगे ही
'हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे', शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा हर तरफ दे रहे सफाई
'धमाल' से 'टोटल धमाल' तक, OTT पर कहां देखें अजय देवगन की पॉपुलर फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में?
'धमाल' से 'टोटल धमाल' तक, ओटीटी पर कहां देखें फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में?
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए फराह खान ले रही हैं मोटी रकम, रितेश देशमुख की फीस जानकर भी रह जाएंगे हैरान
'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए फराह खान ले रही हैं मोटी रकम, रितेश देशमुख की फीस जानकर भी रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget