एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: 'गोपी बहू' ने कसा 'वड़ा पाव गर्ल' पर तंज? कहा- 'हमारे टाइम ऐसा नहीं था लेकिन अब लोग गाली दें तो सिलेक्शन पक्का'

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत से ठीक पहले देवोलीना भट्टाचार्जी ने कंटेस्टेंट्स के चयन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बिना नाम लिए 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित पर तंज कसा है.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत में अब चंद घंटे शेष रह गए हैं. फैंस का इंतजार खत्म होने को हैं. शुक्रवार, 21 जून को रात 9 बजे से यह शो शुरू होने जा रहा है. इससे पहले कई कंटेस्टेंट्स के नाम और बिग बॉस ओटीटी 3 के घर की झलक भी सामने आ चुकी है.

फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड इस बात को लेकर है कि शो के कंटेस्टेंट्स कौन-कौन होंगे. अभी तक दीपक चौरसिया, सना मकबूल, लव कटारिया, रणवीर शौरी, साई केतन राव, सना सुल्तान खान, पॉलोमी दास, नैजी, चंद्रिका दीक्षित आदि के नाम का खुलासा हुआ है.

इनके अलावा बिग बॉस ओटीटी 3 में और भी कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा में है चंद्रिका दीक्षित जो कि 'वडा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर हैं. दिल्ली में वडा पाव बेचकर चंद्रिका सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं. वहीं अब वे बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन में नजर आएंगी. हालांकि लगता है कि 'गोपी बहू' यानी कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी उनके सिलेक्शन से खुश नहीं हैं.

देवोलीना ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

Bigg Boss OTT 3: 'गोपी बहू' ने कसा 'वड़ा पाव गर्ल' पर तंज? कहा- 'हमारे टाइम ऐसा नहीं था लेकिन अब लोग गाली दें तो सिलेक्शन पक्का

हाल ही में देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी इसमें वे कंटेस्टेंट के सिलेक्शन से नाखुश थीं. उन्होंने बताया कि हमारे टाइम में तो ऐसा कुछ नहीं होता था. चंद्रिका दीक्षित उर्फ ​​वड़ा पाव गर्ल के बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन का हिस्सा बनने से देवोलीना भड़क गई हैं. हालांकि अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस ने किसी का नाम नहीं लिया है. लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा चंद्रिका की तरफ ही है.

देवोलीना बोलीं- जब लोग आपको गाली देंगे 

देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस ओटीटी 3 में कंटेस्टेंट के चयन के पूरी तरह से खिलाफ हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि, ''तो जो लोग मुझसे पूछते है कि बिग बॉस में जाने के लिए क्या करना पड़ता है? कहां ऑडिशन देनी पड़ती है? उत्तर: वैसे हमारे टाइम पर ऐसा नहीं था. वक्त बदल गया है जज्बात बदल गए है.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

उन्होंने आगे लिखा है कि, ''फिलहाल के हालात को देख कर मैं कन्फर्म हूं रास्ते पर लगातार एक महीना चिल्लाइए, झगड़ा कीजिए, 1-2 थप्पड़ जड़ देंगे तो पुलिस स्टेशन जाना पड़ेगा जिसे आपकी पब्लिसिटी में चार चांद लग जाएंगे. उसके बाअद खुद को वायरल कीजिएगा. बहुत सारे माध्यम उपलब्ध हैं आज कल. ब्लॉगर्स को बुला लीजिएगा आपका वीडियो बनाने और ड्रामा कम्पलसरी है. ये सब होने के बाद जब लोग आपको गाली देने लगे फिर समझ जाना आपका बिग बॉस में सिलेक्शन हो गया.''

जियो सिनेमा पर आएगा बिग बॉस ओटीटी 3 

बिग बॉस ओटीटी के अब तक दो सीजन सफल रहे हैं. वहीं अब इसका तीसरा सीजन दस्तक देने के लिए तैयार है. बिग बॉस ओटीटी 3 शुक्रवार, 21 जून से रात 9 बजे से जियो सिनेमा पर शुरू होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: दो पत्नियों वाला ये यूट्यूबर अब बिग बॉस में मचाएगा धमाल, असल जिंदगी में जीता है राजाओं वाली लाइफ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री, एक्स वाइफ को देख बोले सोहेल खान- शादी में जो भी गलती हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं
'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री, एक्स वाइफ को देख बोले सोहेल खान- शादी में जो भी गलती हुई उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं
'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी के आंसू देख आगबबूला हुए हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा से भिड़ने निकले एक्टर
'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी के आंसू देख आगबबूला हुए हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा से भिड़ने निकले एक्टर
Malayalam OTT Releases This Week: 'बाल्टी' से लेकर 'पेड्डी' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 4 धांसू मलयालम फिल्में-सीरीज
'बाल्टी' से लेकर 'पेड्डी' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 4 धांसू मलयालम फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget