एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने विशाल पांडे को मारा थप्पड़, इंफ्लुएंसर ने कृतिका मलिक पर किया था ऐसा कमेंट

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच जमकर बहस हुई. दरअसल विशाल ने अरमान की दूसरी बीवी पर 'क्रश' होने की बात कही थी. जिसके बाद अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया.

Armaan Malik Slapped Vishal Pandey: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में जबरदस्त घमासान छिड़ गया है. वीकेंड का वार एपिसोड में शो की एक्स कंटेस्टेंट और अरमान मलिक की पहली बीवी पायल मलिक पहुंची थीं. पायल ने बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट विशाल पांडे पर कृतिका मलिक को बुरी नजर से देखने का आरोप लगा दिया जिसके बाद अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया.

पायल मलिक ने अनिल कपूर से कहा कि मैं यहां ये बताने आई हूं कि बीबी में क्या चल रहा है और मैं सच में निराश हूं. विशाल पांडे से बात करते हुए पायल ने कहा- 'ऑन कैमरा आपने कुछ ऐसी बात बोली थी जो मेरे हिसाब से बहुत गलत थी. आपने कृतिका के बारे में जो कहा वह एक्सेप्टेबल नहीं है! वो एक मां और एक वाइफ हैं और आपको उसकी इज्जत करनी होगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

अरमान ने जड़ा विशाल को थप्पड़
पायल मलिक के इस आरोप के बाद अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच इस मामले पर जमकर बहस हुई. इसके बाद गुस्से में अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया. ऐसे में विशाल पांडे भी अरमान से भिड़ते दिखे हालांकि घरवालों ने दोनों को रोक लिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

विशाल ने कृतिका को लेकर कही थी ये बात
बता दें कि इससे पहले विशाल पांडे ने लवकेश कटारिया से बात करते हुए अरमान मलिक की दूसरी बीवी कृतिका मलिक पर कमेंट किया था. पहले उन्होंने कृतिका से कहा था- 'मेकअप के बिना ज्यादा अच्छे लगते हो आप. हालांकि कृतिका ने इसपर रिएक्ट नहीं किया था. इसके बाद विशाल ने लवकेश से कहा था, भाभी सुंदर लगती है, मतलब अच्छे तरीके में बोल रहा हूं.'

क्या घर से बाहर होंगे अरमान?
विशाल पांडे के इसी कमेंट पर अरमान मलिक का गुस्सा फूटा और उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को तमाचा मार दिया. लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में मारपीट की इजाजत नहीं है. अगर कोई कंटेस्टेंट ऐसा करता है तो उसे घर से निकाल दिया जाता है. अब देखना ये है कि बिग बॉस अरमान मलिक पर क्या एक्शन लेते हैं.

ये भी पढ़ें: Kalki 2898 AD BO Collection Day 10: 'कल्कि 2898 एडी' का दमदार कलेक्शन जारी, जानें दूसरे वीकेंड पर छापे कितने नोट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक Dolce ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक डोल्से ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा
KKK15 का OTT पर जलवा, 'ऑपरेशन सफेद सागर' ने भी मारी बाजी, देखें टॉप 10 लिस्ट
'खतरों के खिलाड़ी 15' का ओटीटी पर जलवा, 'ऑपरेशन सफेद सागर' ने भी मारी बाजी
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget