एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD BO Collection Day 10: 'कल्कि 2898 एडी' का दमदार कलेक्शन जारी, जानें दूसरे वीकेंड पर छापे कितने नोट

Kalki 2898 AD BO Collection Day 10: 'कल्कि 2898 एडी' ने अपने 10 दिनों के शानदार कलेक्शन के साथ कई फिल्मों को मात दी है. अब फिल्म 500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है

Kalki 2898 AD BO Collection Day 10: प्रभास की साई-फाई एक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का फीवर दर्शकों के सिर से उतरने को तैयार नहीं है. फिल्म 27 जून को थिएटर्स में आई थी और अब रिलीज के 10 दिन बाद भी इसका कलेक्शन देखने लायक है. वीकेंड हो या वर्किंग डे, 'कल्कि 2898 एडी' हर रोज 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर रही है. वहीं दूसरे वीकेंड भी फिल्म ने शानदार कमाई की है.

सैकनिल्क के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'कल्कि 2898 एडी' ने सेकेंड फ्राइडे 16.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. ये 10 दिनों में फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन था. हालांकि अब वीकेंड पर एक बार फिर प्रभास की फिल्म का जादू चला और इसने 34.45 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई कर डाली. इसी के साथ अब 'कल्कि 2898 एडी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल 466 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saregama Telugu (@saregamatelugu)

500 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के करीब
'कल्कि 2898 एडी' ने अपने 10 दिनों के शानदार कलेक्शन के साथ कई फिल्मों को मात दी है. जिनमें पठान, सालार, साहो, दंगल और बाहुबली जैसी फिल्में शामिल है. अब फिल्म 500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है और इसका अगला टारगेट सनी देओल की फिल्म गदर 2 है. पिछले साल भारत में रिलीज हुई गदर ने भारत में कुल 525 करोड़ रुपए कमाए थे और 'कल्कि 2898 एडी' जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उससे लगता है कि फिल्म सनी देओल को मात दे सकती है.

वर्ल्डवाइड भी कर रही शानदार कलेक्शन
नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का बजट 600 करोड़ था. इसे भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा था. फिल्म वर्ल्डवाइभी अच्छा कमा रही है और 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है.

फिल्म की स्टारकास्ट
'कल्कि 2898 एडी' की स्टारकास्ट की बात करें तो प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन फिल्म का हिस्सा हैं. इसके अलावा विजय देवरेकोंडा और दुलकर सलमान का फिल्म में कैमियो है.

ये भी पढ़ें: Bol Bachchan की रिलीज को 12 साल पूरे, अभिषेक-अजय की इस कॉमेडी फिल्म ने की थी जबरदस्त कमाई, जानें फिल्म से जुड़ी अनसुनी बातें

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड
'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' बनी 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget