एक्सप्लोरर

Bhool Chuk Maaf: ऑपरेशन सिंदूर की वजह से 'भूल चूक माफ' की थियेटर रिलीज कैंसिल, सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम होगी फिल्म

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ सिनेमाघरों में 9 मई को रिलीज होने के लिए तैयार थी.मेकर्स ने अब इसे सिनेमाघर नहीं बल्कि डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है.

Bhool Chuk Maaf OTT Release: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ सिनेमाघरों में 9 मई को रिलीज होने वाली थी. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन हो गई थी. अब मेकर्स ने इस फिल्म को सिनेमाघरों पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.

मेकर्स ने फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने के पीछे की वजह भी बताई है. अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 16 मई को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. मेकर्स के इस मूव की लोग तारीफ भी कर रहे हैं.

मेकर्स ने शेयर किया स्टेटमेंट

मेकर्स ने पोस्ट में लिखा- हाल ही की घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने 16 मई को प्राइम वीडियो पर दुनियाभर में अपनी फैमिली एंटरटेनर, भूल चूक माफ को सीधे आपके घरों तक लाने का फैसला किया है. हालांकि हम सिनेमाघरों में आपके साथ इस फिल्म का जश्न मनाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन राष्ट्र की भावना सबसे पहले आती है. जय हिंद.'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

फैंस ने बताया सही फैसला

मेकर्स ने इस पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- ये मेकर्स का शानदार और सेंसिबल फैसला है. दूसरे ने लिखा- धन्यवाद maddockfilms और ये अच्छी बात है कि आपने हमारे देश के बारे में सोचा जो इस फिल्म का इंतजार कर रहा है. एक ने लिखा-अच्छा है घर पर बैठकर मस्त देखेंगे.

भूल चूक माफ की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी. फिल्म की अब तक एडवांस बुकिंग में 3000 से ज्यादा टिकट्स बिक गई थीं. इस फिल्म में राजकुमार राव, वामिका गब्बी के साथ संजय मिश्रा और सीमा पाहवा समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

 

ये भी पढ़ें: करण जौहर ने 'करियर बर्बाद' करने का टैग मिलने पर तोड़ी चु्प्पी, बोले -'आउटसाइडर लॉन्च करने का क्रेडिट कभी नहीं मिला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
Archana Puran Singh Says: टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
Friday OTT Watch List: 'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'लॉक अप 2' के टास्क में मचा बवाल, शिवांगी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हुए हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर को दी धमकी
'लॉक अप 2' के टास्क में मचा बवाल, शिवांगी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हुए हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर को दी धमकी

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget