एक्सप्लोरर

विवाद के बीच नए रियलिटी शो में हुई पवन सिंह की एंट्री, अब Rise And Fall में धमाल मचाएंगे भोजपुरी स्टार

Pawan Singh In Rise And Fall: भोजुपरी के पावर स्टार पवन सिंह अब अशनीर ग्रोवर के शो 'राइज़ एंड फ़ॉल' में धमाल मचाएगें. सिंगर-एक्टर की एंट्री से शो और ज्यादा मजेदार होने की उम्मीद है.

आख़िरकार इंतज़ार खत्म हुआ! अमेज़न एमएक्स प्लेयर के मच अवेटेड अनस्क्रिप्टेड रियलिटी ब्लॉकबस्टर 'राइज़ एंड फ़ॉल' ने अपने अब तक के सबसे बड़े कंटेस्टेंट  भोजपुरी सेंसेशन पवन सिंह को रिवील कर दिया है. भोजपुरी म्यूजिक और सिनेमा के पावरहाउस कहे जाने वाले पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री शो में और ड्रामा बढ़ाएगी और एंटरटेनमेंट भी दोगुना मिलने की उम्मीद है.

'राइज़ एंड फ़ॉल' में हुई पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री
'राइज़ एंड फ़ॉल' द्वारा शेयर किए गए एक प्रोमो में, पवन सिंह अपने चिरपरिचित अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं बेधड़क, तेज़तर्रार और स्वैग से लबरेज. उनका लार्जर देन लाइफ ऑरा तुरंत याद दिला देता है कि वे भारत भर में लाखों दिलों पर राज क्यों करते हैं. अपने बेबाक अंदाज और शानदार करिश्मे के लिए फेमस, पवन सिंह की राइज़ एंड फ़ॉल में एंट्री शो को काफी फायदा पहुंचा सकता है.

'राइज़ एंड फ़ॉल' को लेकर पवन सिंह हैं एक्साइटेड
शो को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए, पवन सिंह ने कहा, "मेरा सफ़र हमेशा से अपने म्यूजिक और अपनी पर्सनैलिटी के ज़रिए लोगों से जुड़ने का रहा है, और राइज़ एंड फ़ॉल मुझे इसे बिल्कुल नए अंदाज़ में करने का मौका देता है.  मैं पूरी एनर्जी, पूरे जोश और पूरे दिल से आ रहा हूं. यह शो मुश्किलों से जूझने के बारे में है, और मैं यह दिखाने आया हूँ कि अगर आपको खुद पर विश्वास है तो आपको कोई नहीं रोक सकता."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

विवादों में हैं पवन सिंह
इन सबके बीच बता दें कि पवन सिंह इन दिनों खूब विवादों में भी छाए हुए हैं. दरअसल लखनऊ में एक इवेंट के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने को लेकर पवन सिंह काफी ट्रोल हुए थे. इनके अलावा पवन सिंह 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में भी कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं.

राइज़ एंड फ़ॉल क्यों है अलग शो?
बनिजय एशिया द्वारा निर्मित, राइज़ एंड फ़ॉल फेमस सेलेब्स को एक ऐसे अनोखे सोशल एक्सपेरिमेंट में एक साथ लाता है, जहां प्रतियोगी दो बिल्कुल अलग दुनियाओं में बंटे होते हैं, रूलर्स एक आलीशान पेंटहाउस में लग्जरी के साथ रहते हैं, जबकि मज़दूर एक साधारण तहखाने में संघर्ष करते हैं. टैगलाइन इस फॉर्मेट को बखूबी दर्शाती है: "16 प्रतियोगी, दो दुनियाएं एक अल्टीमेट पावर स्ट्रगल." यह शो बदलते गठबंधनों, टूटे भरोसे और हैरान कर देने वाले उलटफेरों पर आधारित है.  जहाँ नीचे वाले अचानक ऊपर उठ सकते हैं, और ऊपर वाले ड्रामैटिकली नीचे गिर सकते हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

कब और कहां देखें राइज़ एंड फ़ॉल?
राइज़ एंड फ़ॉल का प्रीमियर 6 सितंबर, 2025 को होगा, जिसके डेली एपिसोड अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर 42 दिनों तक मुफ़्त में स्ट्रीम किए जाएंगे. ये शो मोबाइल, कनेक्टेड टीवी, अमेज़न शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फ़ायर टीवी और एयरटेल एक्सट्रीम पर उपलब्ध होगा. इस शो से अशनीर ग्रोवर होस्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लुक आउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी में मुंबई पुलिस

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 OTT Release: 'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget