एक्सप्लोरर

Bandish Bandits 2: म्यूजिकल जर्नी के लिए एक बार फिर हो जाइए तैयार, सीजन 2 इस दिन होगा रिलीज

Bandish Bandits 2: बंदिश बैंडिट्स का पहली सीजन सुपरहिट हुआ था. पहले सीजन को इतना पसंद किया गया था कि अब इसका दूसरा सीजन भी आ रहा है. अब इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है.

Bandish Bandits 2: भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो, ने आज अपनी फेमस ओरिजिनल सीरीज़ बंदिश बैंडिट्स के दूसरे सीजन को 13 दिसंबर, 2024 को प्रीमियर करने की अनाउंसमेंट कर दी है. इस लोकप्रिय म्यूज़िकल ड्रामा का नया सीजन भारतीय शास्त्रीय संगीत के राग, ताल और बंदिशों को आधुनिक रॉक और पॉप के बोल्ड और जोशीले बीट्स के साथ खूबसूरती से मिक्स किया गया है.

ये है मेन किरदार
बंदिश बैंडियट्स के मेन किरदारों की बात करें तो इसमें  राधे और तमन्ना की कहानी दिखाई जाएगीय. जो पहले सीजन में जहां एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आए थे वहीं अब दूसरे सीजन में एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए नजर आने वाले हैं.अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, लियो मीडिया कलेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन में ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी, राजेश तैलंग और कुणाल रॉय कपूर जैसे बहुमुखी कलाकारों की वापसी होगी, साथ ही नए कलाकार दिव्या दत्ता, रोहन गुरबक्सानी, यशस्विनी दयामा, आलिया कुरैशी और सौरभ नैयर प्रमुख भूमिकाओं में होंगे. बंदिश बैंडिट्स का दूसरा सीजन विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 
प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक ने कहा, "प्राइम वीडियो में, हमें उन कहानियों और कथाओं को प्रस्तुत करने पर गर्व है जो न केवल सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक हैं, बल्कि भारत में हमारी समृद्ध परंपराओं के विविध रंगों को भी उजागर करती हैं. बंदिश बैंडिट्स हमारे विविध ओरिजिनल्स में से एक ऐसा ही रत्न रहा है’’. “हम एक बार फिर अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी के साथ सहयोग करके इस प्रिय म्यूज़िकल ड्रामा को अपने ग्राहकों के सामने प्रस्तुत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. बंदिश बैंडिट्स के दूसरे सीजन के साथ, हमने संगीत और कहानी में नई ऊंचाइयों को छुआ है, जो विरासत, पहचान और महत्वाकांक्षा जैसे विषयों को गहराई से प्रस्तुत करता है. यह एक ऐसी कहानी है जिसे हम अपने ग्राहकों के लिए लेकर आ रहे हैं, और हमें पूरा विश्वास है कि इसे पहले सीजन की तरह ही प्यार और प्रशंसा प्राप्त होगी.”
 
बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 के निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने कहा, “बंदिश बैंडिट्स एक ऐसी सीरीज़ है जिस पर हमें बेहद गर्व है. पहले सीजन के साथ, हमारा उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत को प्रामाणिक और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना था और परंपरा और आधुनिकता के बीच संघर्ष को उजागर करना था, जिसे मुख्यधारा के भारतीय मनोरंजन में शायद ही कभी खोजा गया है – एक ऐसा विषय जो लगभग सभी से जुड़ा हुआ है. दूसरे सीजन में, हम वहीं से कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं जहां हमने छोड़ा था, लेकिन अब इसमें बड़े टकराव जुड़ गए हैं क्योंकि दांव ऊंचे हो गए हैं और राधे और तमन्ना के बीच तनाव एक नाटकीय शिखर पर पहुंच रहा है. पहले सीज़न को मिले सार्वभौमिक प्यार और प्रशंसा ने कलाकारों, क्रू और प्राइम वीडियो की अविश्वसनीय रूप से सहायक टीम के विश्वास और मेहनत को सही साबित किया है, और हमें 13 दिसंबर का बेसबरी से इंतजार है क्योंकि हम भारत और दुनिया भर के दर्शकों के लिए नया सीज़न लेकर आ रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: 40 साल का करियर, करोड़ों में नेटवर्थ, फिर भी किराये के घर में क्यों रहता है ये एक्टर, चौंका देगी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स, हुई तगड़ी बहसबाजी, Video
Video: उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आंकड़े उड़ा देंगे होश
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो के आंकड़े उड़ा देंगे होश
फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड
पति फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजान पूनाला से भिड़ीं श्रेया कालरा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget