एक्सप्लोरर

Aranmanai 4 की ओटीटी रिलीज डेट कन्फर्म, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी तमन्ना भाटिया की फिल्म

Aranmanai 4 OTT Release Date: तमन्ना भाटिया की बेहतरीन हॉरर कॉमेडी फिल्म अरनमनई 4 की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा हो गई है. बहुत जल्द यह फिल्म आप घर बैठे आसानी से देख सकते हैं.

Aranmanai 4 OTT Release Date: साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की फिल्म अरनमनई 4 ने सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है. फिल्म का पहली तीनों किश्तें सुपरहिट रही थीं, जिसके बाद मेकर्स चौथी किश्त लेकर आए थे.

इस फिल्म को आप तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं. बता दें कि थिएटर्स के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है. तो चलिए बताते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है. 

कब और कहां रिलीज होगी अरनमनई 4
तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की तमिल हॉरर-कॉमेडी हिट कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. पॉपुलर फ्रेंचाइजी की यह चौथी किश्त 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. 'अरनमनई 4' में पैन-इंडिया स्टार तमन्ना के साथ-साथ वर्सेटाइल पावरहाउस एक्ट्रेस राशि खन्ना भी लीड रोल में हैं. 

अरनमनई 4 ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का सूखा 
अरनमनई 4 ऐसी फिल्म है जिसने तमिल बॉक्स ऑफिस पर ड्राई पैच को तोड़ा और इंडस्ट्री की साल की पहली बड़ी हिट बनकर उभरी. फिल्म की सफलता ने तमन्ना को बॉक्स ऑफिस क्वीन साबित कर दिया है, जबकि इस फिल्म के जरिए राशि खन्ना तमिल सिनेमा की गोल्डन गर्ल के रूप में उभरी हैं, क्योंकि यह फिल्म 'थिरुचित्रमबलम' और 'सरदार' के बाद राशि की लगातार तीसरी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

अरनमनई 4 स्टारकास्ट
तमिल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बाद अरनमनई 4 फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों के लिए भी रिलीज कर दी गई है. अब दुनिया भर के फैंस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका लुफ्त उठा सकते हैं. स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में संतोष प्रताप, रामचंद्र राजू, कोवई सरला, योगी बाबू, केएस रविकुमार, जयप्रकाश, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश, राजेंद्रन और सिंगमपुली मुख्य भूमिका में हैं. 

अरनमनई 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सी सुंदर के निर्देशन में बनी फिल्म 3 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में  67.32 करोड़ रुपये कमाए हैं. 

यह भी पढ़ें: Aishwarya Arjun Reception: रजनीकांत से लेकर जैकी श्रॉफ तक, ऐश्वर्या अर्जुन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचकर इन सितारों ने जमाया रंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
Awarapan 2 OTT Release: 'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget