एक्सप्लोरर

Natflix: सिल्वर स्क्रीन के बाद ओटीटी पर साउथ का जलवा कायम, नेटफ्लिक्स पर मोस्ट वॉच फिल्म बनी 'थनिवु'

Thunivu On Netflix: बड़े पर्दे के साथ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी साउथ फिल्मों को दबदबा बनता जा रहा है. बता दें कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई साउथ फिल्म 'थनिवु' मोस्ट वॉच फिल्मों में शुमार है.

Netflix Most Watch Movie Thunivu: लंबे समय से साउथ सिनेमा और बॉलीवुड को लेकर तगड़ा मुकाबला जारी है. पिछले साल अपने शानदार प्रदर्शन से कई साउथ फिल्मों ने हिंदी सिनेमा की फिल्मों को धूल चटाई थी. जिसके चलते सिनेमाघरों में साउथ फिल्मों का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिला. इस बीच अब बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ सिनेमा ने अपनी हुकूमत कायम कर दी है. आलम ये है कि साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'थनिवु' (Thunivu) ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix)  पर इस साल अब तक की मोस्ट वॉच फिल्म बन गई है. 

नेटफ्लिक्स पर 'थनिवु' का दबदबा

इसी साल 8 फरवरी को अजीत कुमार स्टारर फिल्म 'थनिवु' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. तब से लेकर अब तक 'थनिवु' को नेटफ्लिक्स पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जिसके चलते ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी देखी जा रही है. इस बीच मशहूर फिल्म क्रिटिक्स रमेश बाला ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'थनिवु' को लेकर बड़ी जानकारी दी है. रमेश ने बताया है कि 'थनिवु' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है. नेटफ्लिक्स पर 'थनिवु' को सबसे अधिक 402 का ओवर व्यू मिला है, जो नेटफ्लिक्स पर इस साल रिलीज हुईं बाकी सभी फिल्मों से काफी ज्यादा है. मालूम हो कि ये आंकड़े इस साल के क्वाटर ईयर टाइम पीरियड तक हैं. 

इन फिल्मों से आगे निकली 'थनिवु'

'थनिवु' (Thunivu) ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर नेटफ्लिक्स (Netflix) पर बॉलीवुड सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'मिशन मजनू, साउथ सुपरस्टार धनुष की वाथी, एक्टर आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो, सुपरस्टार रणवीर सिंह की सर्कस और रिषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा' जैसी कई शानदार फिल्मों को मात दी है. ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि सिल्वर स्क्रीन के बाद अब ओटीटी पर भी साउथ फिल्मों का परचम लहरा रहा है. 

यह भी पढ़ें- 'Salman का बेटा होता तो करण-अर्जुन बन जाती' जब आर्यन खान से टकराए भाईजान, कुछ ऐसा है फैंस का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक Dolce ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक डोल्से ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा
KKK15 का OTT पर जलवा, 'ऑपरेशन सफेद सागर' ने भी मारी बाजी, देखें टॉप 10 लिस्ट
'खतरों के खिलाड़ी 15' का ओटीटी पर जलवा, 'ऑपरेशन सफेद सागर' ने भी मारी बाजी
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget