एक्सप्लोरर

'आश्रम' वेब सीरीज में हिंदू संतों को विवादित तरीके से पेश करने पर प्रकाश झा और बॉबी देओल को नोटिस जारी

वेब सीरीज का दूसरा सीजन ‘आश्रम चैप्टर 2- द डार्क साइड’ 11 नवंबर को रिलीज हुआ था लेकिन इसमें हिंदू संत को विवादित रूप से पेश किये जाने को लेकर इसकी आलोचना भी हुई थी.

जोधपुर की एक अदालत ने हाल में रिलीज ओवर-द-प्लेटफॉर्म (ओटीटी) वेब सीरीज आश्रम में एक हिंदू संत को विवादास्पद तरीके से दिखाए जाने से जुड़ी याचिका पर सोमवार को फिल्मकार प्रकाश झा और अभिनेता बॉबी देओल को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है. ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां इंटरनेट के माध्यम से उपभोक्ताओं को वीडियो उपलब्ध कराए जाते हैं.

एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में जो किरदार निभाते दिखे, वह कुछ स्वयं-भू संतों की तरह का है जो राजस्थान के जोधपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में दंडनीय अपराधों के लिये दोषी ठहराए जाने के बाद जेल की सजा भुगत रहे हैं.

जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने झा और देओल को नोटिस जारी करते हुए इस मामले में अगली सुनवाई 11 जनवरी को तय की है. एक दोषी ‘संत’ के नाम से मिलती जुलती वेब सीरीज आश्रम के खिलाफ याचिका स्थानीय निवासी कुश खंडेलवाल द्वारा दायर की गई है.

खंडेलवाल ने अपनी याचिका में दावा किया, “हिंदू संत के तौर पर देओल के किरदार से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं जो संतों का सम्मान करते हैं और उन्हें पूजते हैं. दुष्कर्मी, भ्रष्ट और मादक द्रव्यों के कारोबारी के तौर पर दिखाए गए उनके किरदार से हिंदुओं के मन में संतों के प्रति जो भावना है वह प्रभावित होती है.”

खंडेलवाल ने इससे पहले पुलिस में शिकायत देकर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था लेकिन स्थानीय पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने इसी अनुरोध के साथ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत का रुख किया. इस अदालत से याचिका खारिज होने के बाद खंडेलवाल ने जोधपुर जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी.

वेब सीरीज का दूसरा सीजन ‘आश्रम चैप्टर 2- द डार्क साइड’ 11 नवंबर को रिलीज हुआ था लेकिन इसमें हिंदू संत को विवादित रूप से पेश किये जाने को लेकर इसकी आलोचना भी हुई थी. सोशल मीडिया पर भी एक अभियान चलाकर इसे हिंदू धार्मिक संस्कृति और ‘आश्रमों’ को दुर्भावनापूर्ण रूप से दिखाने वाला करार दिया गया था. करणी सेना ने भी फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था.

ये भी पढ़ें:

In Pics: कंगना रनौत के साथ विवाद के बीच कुछ इस अंदाज में मुंबई में घूमते स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, यहां देखिए तस्वीरें

In Pics: हनीमून पर पति ने क्लिक की सना खान की ऐसी तस्वीरें, इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday BO Live Updates: साढ़े 4 बजे तक 39 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: साढ़े 4 बजे तक 39 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Netflix July Release: जुलाई में नेटफ्लिक्स पर मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही 10 धांसू फिल्में-सीरीज
जुलाई में नेटफ्लिक्स पर मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही 10 धांसू फिल्में-सीरीज
'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
Guess Who: कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी ये हसीना, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस
कंगना की फिल्म में थी जूनियर आर्टिस्ट, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की एक्ट्रेस

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget