एक्सप्लोरर

नीना गुप्ता ने खोले बॉलीवुड के राज, बोलीं- उन दिनों हीरोइन वो होती थी जो समझौता करती थी

नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद के और इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के साथ होने वाले बर्ताव के बारे में खुल बातें शेयर की हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की गिनती बेहद स्ट्रॉन्ग महिलाओं में होती है. नीना ने हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद के और इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के साथ होने वाले बर्ताव के बारे में खुल बातें शेयर की हैं. नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चओं में रही हैं. साथ ही बधाई हो से जबरदस्त कमबैक के बाद नीना ने एक बार फिर से खुद को साबित किया है.

नीना गुप्ता ने अपनी इमेज सेटअप के बारे में टीओआई को दिए इंटरव्यू में कहा, "जब मैं ये कहती हूं कि मेरी इमेज एक स्ट्रॉन्ग महिला की थी तो मैं मीडिया द्वारा बनाई गई इमेज के बारे में बात कर रही हूं. मैं असल जिंदगी में कैसी हूं ये किसी को नहीं पता है. शायद मैं पर्सनल लाइफ में स्ट्रॉन्ग नहीं हूं, किसी को कैसे पता होगा? उन दिनों में हीरोइनों को एक स्ट्रॉन्ग नहीं दिखाया जाता था. वो एक ऐसी महिला होती थी जिसने परिस्थितियों से समझौता किया है और बहुत बलिदान दिए हैं."

View this post on Instagram
 

#MasabaMasaba premieres, August 28, only on @netflix_in @viniyardfilms

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

नीना गुप्ता ने आगे कहा, "एक एक्टर को बहुत सावधान रहना पड़ता है कि मीडिया उनकी इमेज क्या बना रही है. जैसे इंटरव्यूज में क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है और उन्हें कहां पर खुद को रोकना है. उन दिनों हममें से कुछ लोग बेहद अनुभवहीन थे. किसी ने कुछ बोल दिया तो उसको कुछ बता दिया. फिर एक के बाद एक बात कहां से कहां चली जाती थी. मतलब कुछ और निकल जाता था. मैं पब्लिक फिगर हूं तो मेरे लिए कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं. मैं जो बोल रही हूं मुझे उस पर शिष्टाचार बनाए रखना सीखना होता है."

नीना गुप्ता आगे कहती हैं, "हमारे यहां (फिल्म इंडस्ट्री में) आपको रोल आपकी इमेज के हिसाब से मिलते हैं. लॉजिक के मुताबिक ये काफी फनी है, क्योंकि अगर ऐसा है तो डॉक्टर या लॉयर का रोल करने के लिए किसी डॉक्टर या लॉयर को ही लिया जाना चाहिए. क्या एक एक्टर वो नहीं है जो हर तरह का रोल कर सकता है? हम क्यों टाइप कास्ट करते हैं? हां अब ये चीजं बदल रही हैं."

बता दें कि नीना गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. नीना इंस्टाग्राम पर तस्वीरों और वीडियोज के जरिए अपने फैंस को खुद से जुड़े अप्डेट्स देती रहती हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 1 Prediction: पहले दिन 'ओपनहाइमर' को मात दे सकती है 'द ओडिसी'? जानें- फर्स्ट डे कलेक्शन कितना होगा
पहले दिन 'ओपनहाइमर' को मात दे सकती है 'द ओडिसी'? जानें- ओपनिंग डे प्रीडिक्शन
Haiwaan Box Office Prediction: क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, 'वेलकम दू द जंगल' और 'भूत बंगला' को दी मात, बनाया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Ravi Kishan Birthday: रामलीला में माता सीता का रोल निभाते थे रवि किशन, पिता ने कर दी थी जोरदार पिटाई
रामलीला में माता सीता का रोल निभाते थे रवि किशन, पिता ने कर दी थी जोरदार पिटाई

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget