एक्सप्लोरर

Narendra Chanchal: वो आवाज़, जिसके बिना अधूरा सा रहता Navratri का पर्व

कुछ ही दिनों में नवरात्रि का त्यौहार शुरू होने वाला है. जैसे ही इस त्यौहार की शुरुआत होती है तो पूरे उत्तर भारत में माता के नाम के जयकारें लगने लगते हैं

कुछ ही दिनों में नवरात्रि का त्यौहार शुरू होने वाला है. जैसे ही इस त्यौहार की शुरुआत होती है तो पूरे उत्तर भारत में माता के नाम के जयकारें लगने लगते हैं. लेकिन ये 9 दिन एक आवाज़ के बिना हमेशा ही अधूरे रहते हैं और वो आवाज है भजन सिंगर नरेंद्र चंचल (Narendra Chanchal) की. उनकी आवाज सीधे दिल तक जाते हैं. फिर चाहे वो 'चलो बुलावा आया है' हो या फिर 'ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा.' नरेंद्रे चंचल के भजनों के बिना नवरात्रि का त्यौहार पूरा नहीं होता.

narendra

नरेंद्रे चंचल वो हैं, जिन्होंने माता के जगराते को अलग दिशा दी. उन्होंने ना सिर्फ शास्त्रीय संगीत में अपना नाम बनाया बल्कि लोक संगीत में भी उनकी कहीं बराबरी नहीं है. हालांकि नरेंद्रे चंचल का बॉलीवुड फिल्मों से गहरा नाता नहीं रहा लेकिन फिर भी उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अलग और मज़बूत पहचान बनाई है. उन्होंने जागरण को एक बड़ी इंडस्ट्री बना दिया. लेकिन नरेंद्र चंचल का नाम यूं ही नहीं बना, इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत छिपी है.

नरेंद्र चंचल ने बचपन से ही अपनी मां कैलाशवती को मातारानी के भजन गाते हुए सुना. मां के भजनों को सुन-सुन कर उन्हें भी संगीत का चस्का लग गया. सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र बचपन में बहुत शैतान थे. उनका मन पढ़ने-लिखने में बिल्कुल नहीं लगता था इसीलिए स्कूल ना जाकर वो घंटों ताश खेला करते थे. खबरें तो ये ही हैं कि उनके शरारती स्वभाव और चंचलता की वजह से उनके हिंदी टीचर उन्हें 'चंचल' कहकर बुलाते थे. बाद में नरेंद्र ने अपने नाम के साथ हमेशा के लिए चंचल जोड़ लिया.

नरेंद्र चंचल की पहली गुरू थीं उनकी मां, जिसके बाद चंचल ने प्रेम त्रिखा से संगीत सीखा. फिर वो भजन गाने लगे थे. लेकिन इस दौरान कुछ समय के लिए उनकी आवाज चली गई. जब आवाज़ ठीक हुई तो वो बॉलीवुड सुपरस्टार राज कपूर (Raj Kapoor) से मिले. उस वक्त राज कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'बॉबी' के लिए एक नई आवाज की ख़ोज कर रहे थे. राज कपूर इससे पहले एक बैसाखी के मेले में नरेंद्र चंचल को गाते हुए सुन चुके थे और उन्हें चंचल की आवाज इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने तभी फैसला कर लिया था कि अपनी फिल्म 'बॉबी' में उनसे गाना गवाएंगे. फिर जब राज कपूर ने साल 1973 में फिल्म 'बॉबी' बनाई तो उसमें नरेंद्र चंचल ने गाना गाया– 'बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो'.

narendra

'बॉबी' के बाद नरेंद्र ने कई फिल्मों में गाने गाए, लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म 'आशा', में गाए माता के भजन 'चलो बुलावा आया है' से जिसने रातों रात उन्हें मशहूर बना दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार नरेंद्र चंचल ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि- 'एक समय था जब माता का जगराता दरी पर हुआ करता था, लेकिन आज ये एक इंडस्ट्री बन चुकी है.' आपको बता दें कि अपने करियर के शुरुआती दौर में आर्थिक तंगी की वजह से नरेंद्रे चंचल ने कुछ समय तक ड्राई क्लीनर की शॉप पर भी काम किया था. वहां अच्छे और महंगे कपड़े देखकर उन्हें लगता था कि किसी दिन उनके पास भी महंगे कपड़े होंगे. भले ही आज नरेंद्र चंचल के पास पैसे की कोई कमी नहीं है लेकिन उनका रहन-सहन बिल्कुल साधारण हैं. उन्हें बाहर का खाना खाना बिल्कुल पसंद नहीं है. यहां तक कि फ्लाइट में भी वो अपनी पत्नी के हाथ का बना खाना ही खाते हैं.

यह भी पढ़ेंः

कैसे एक गाने ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ ने Altaf Raja को बनाया था रातों रात स्टार

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत
DC Box Office Day 6: 'स्पाइडर मैन' के कहर के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट
'स्पाइडर मैन' के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget