एक्सप्लोरर

Birthday Special: जब मोहम्मद रफी ने गाया था वो गाना तो किसको पता था कि हमेशा के लिए हकीकत हो जाएगा

आज महान गायक मोहम्मद रफी का जन्मदिन है. रफी ने अपने प्ले बैक सिंगिंग करियर में 28 हजार से अधिक गाने गाए जो एक रिकार्ड माना जाता है. रफी को दुनिया का बेहतरीन प्ले बैक सिंगर माना जाता है जो हर तरह के गाने गा सकते थे.

Mohammed Rafi Birthday: मोहम्मद रफी को आवाज की दुनिया का फरिश्ता कहा जाए तो गलत नहीं होगा. नौशाद ने एक बार उनकी आवाज की तारीफ करते हुए कहा था कि मोहम्मद रफी की आवाज में हिंदुस्तान का दिल धड़कता है. रफी की आवाज दुनिया के हर कोने में सुनाई देती है. रफी जितने अच्छे फनकार थे उतने ही अच्छे इंसान भी थे. आइए जानते हैं मोहम्मद रफी के जीवन से जुड़ी खास बातें.

सूफी फकीर से मिली गायकी की प्रेरणा मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसंबर 1924 में अमृतसर के एक बेहद छोटे से गांव कोटला सुल्तानपुर में हुआ था. इस गांव में एक सूफी फकीर आया करते थे. वह गीत गाते थे. इस फकीर का गाना सुनते सुनते रफी बहुत दूर तक चले जाया करते थे. मोहम्मद रफी को गाने की प्रेरणा इस फकीर से ही मिली. बचपन में वे लाहौर आ गए. जब वे महज 13 साल के थे उनके जीवन में एक बड़ी घटना घटी. लाहौर में एक गाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मशहूर गायक केएल सहगल आए हुए थे. लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही लाइट चली गई. केएल सहगल ने गाने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि जब तक लाइट नहीं आएगी तबतक वे नहीं गाएंगे. केएल सहगल को सुनने आई भीड़ शोर करने लगी, आयोजकों के पसीने छूट गए. तब फैसला लिया गया कि भीड़ को शांत करने के लिए मोहम्मद रफी को स्टेज पर बुलाया जाए. यहीं से रफी की गायकी की शुरुआत होती है.

रफी की प्रतिभा को संगीतकार नौशाद ने सबसे पहले पहचाना 1942 में रफी को सबसे पहले मौका संगीतकार श्याम सुंदर ने फिल्म 'गुल बलोच' में दिया. गाने तो कुछ खास नहीं चले लेकिन उन्होने मुंबई आने का फैसला कर लिया. अपने रिश्तेदार के साथ वे 1946 में मुंबई आ गए. उनकी गायकी की प्रतिभा को सबसे पहले संगीतकार नौशाद ने पहचाना. नौशाद उनकी गायकी से बेहद प्रभावित थे और उन्होंने उनकी क्षमताओं को भांप लिया था. फिल्म 'अनमोल घड़ी' से नौशाद ने मोहम्मद रफी को पहला ब्रेक दिया. लेकिन फिल्म 'मेला' के गीत 'ये जिंदगी के मेले, दुनिया में कम न होंगे अफसोस हम न होंगे,' से लोगों ने रफी की पुरकशिश आवाज को महसूस किया. यहा गाना काफी मशहूर हुआ. लेकिन उन्हें बड़ी कामयाबी फिल्म 'बैजू बावरा' से मिली. यहीं से उनकी सफलता का कारवां शुरू हुआ. इसके बाद रफी ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा.

मधुवन में राधिका नाचे गीत गाकर हुए हिट 1960 में राग हमीर पर आधारित फिल्म 'कोहिनूर' का गीत 'मधुवन में राधिका नाचे' ने मोहम्मद रफी को गायकी की बुलंदियों पर पहुंचा दिया. रफी ने हर तरह के गाने गाए. यहां तक की हिंदी के अलावा भी उन्होंने कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए. पक्के सुर वाले रफी की खास बात ये थी कि संगीतकार को उन्हें किसी भी गाने के लिए समझना नहीं पड़ता था. बस उन्हें गाने का मूड बताना होता था. अभिनेता शम्मी कपूर उनकी इस प्रतिभा से पूरी जिंदगी हतप्रभ रहे.

40 साल तक रहे सक्रिय रफी की गायकी का दौर 40 के दशक से शुरू होता है और 50,60,70 और 80 के दशक तक यह आवाज बॉलीवुड की आवाज बनी रहती है. 'मैं जट यमला पगला दिवाना' गीत सुने 'अब वतन आजाद, अब गुलशन न उजड़े' गीत को सुनेंगे तो आपको रफी की आवाज की विविधता समझ में आएगी.

बॉलीवुड की कई पीढ़ियों को दी आवाज प्ले बैक सिंगिंग में दुनिया में रफी से बड़ा कोई दूसरा नाम नहीं हुआ है. 'न झटको जुल्फ से पानी ये मोती फूट जाएंगे.' इस गाने को रफी ने बड़ी ही खूबसूरती से गाया. इसमें उनकी आवाज इतनी मासूम है कि रोमांस की आवाज नजर आती है. यही उनकी खासियत थी. गाने में अदायगी की शुरूआत रफी ने ही की. इसलिए हर दौर में उनकी आवाज का जादू बरकरार रहा. भारत भूषण, दिलीप कुमार से लेकर ऋषि कपूर तक उनकी आवाज में कोई बदलाव नहीं हुआ. राजेंद्र कुमार के लिए रफी का गाना 'मेरे मेहबूब मुझे तेरी मोहब्बत की कसम' एक क्लासिक गाना माना जाता है.

किशोर कुमार के लिए भी रफी ने गाना गाया किशोर कुमार के लिए रफी ने एक बार आवाज दी थी. ओपी नैय्यर संगीतकार थे. बात शास्त्रीय संगीत की थी इसलिए ये गाना रफी से गवाया गया. रफी पंजाबी बोलते थे. लेकिन जब उनके भोजपुरी गानों को सुनेंगे तो कोई भी दांतों तले अंगुलिया दबा लेगा. ये तिलिस्म था रफी की आवाज का. गायक शब्बीर कुमार ने एक बार कहा था कि रफी जैसे गायक सदियों मे पैदा होता है हजारो शब्बीर कुमार मिलकर भी रफी नहीं बन सकते हैं. रफी का वो गाना किसको पता था कि हमेशा के लिए हकीकत हो जाएगा कि 'तुम मुझे यूं भूला न पाओगे, जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे संग संग तुम भी गुनगुनाओगे.'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Live Updates: मंडे को भी बवाल काट रही 'धमाल 4', शाम 4 बजे तक कलेक्शन 67 करोड़ के पार
Live Updates: मंडे को भी बवाल काट रही 'धमाल 4', शाम 4 बजे तक कलेक्शन 67 करोड़ के पार
Lenin Box office Collection: 'धमाल 4' के आगे नहीं थमी तेलुगु फिल्म 'लेनिन', ओपनिंग वीकेंड पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
'धमाल 4' के आगे नहीं थमी तेलुगु फिल्म 'लेनिन', ओपनिंग वीकेंड पर बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम, पहली तस्वीर शेयर कर दिखाई प्यारी सी झलक
सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम, पहली तस्वीर शेयर कर दिखाई प्यारी सी झलक
व्हीलचेयर पर बैठकर प्यारेलाल ने पत्नी सुनीला शर्मा को दी आखिरी विदाई, Video देखकर नम हो जाएगी आंखें
व्हीलचेयर पर बैठकर प्यारेलाल ने पत्नी सुनीला को दी आखिरी विदाई, देखें Video

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget