एक्सप्लोरर

West Bengal Election: मिथुन चक्रवर्ती हुए कोरोना पॉजिटिव, बीजेपी के लिए कर रहे थे ताबड़तोड़ रैलियां

बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. मिथुन अभी होम क्वारनटीन में हैं. वह बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे. इस बीच उनपर नियमों को ताक पर रखकर रैलियां करने का भी आरोप लगा था.

एक्टर और नेता मिथुन चक्रवर्ती कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. मिथुन अभी होम क्वारनटीन हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, महामारी के बीच मिथुन सुरक्षा संबंधित सभी सावधानियों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं. मिथुन को इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए पश्चिम बंगाल में प्रचार करते हुए देखा गया था. इसके अलावा उन पर सुरक्षा मानदंडों को ताक पर रखकर रैलियां करने के भी आरोप लगे थे.

कोरोना के बीच मिथुन ने मालदा जिले के अंदर आने वाले भाइशना नगर में एक बड़ी चुनावी रैली की थी. इसके 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे, जिसके बाद मिथुन पर नियम उल्लंघन के आरोप लगाए गए थे. इतना ही नहीं, तृणमूल कांग्रेस की शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी राजरशी मित्रा ने मिथुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए थे.

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग कर रहे थे मिथुन

भारतीय जनता पार्टी को 8 अप्रैल को शहर के बेहाला इलाके में मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो की अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक थाने के बाहर प्रदर्शन किया था. बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो मिथुन चक्रवर्ती अपनी अगली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने अपने करियर में एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके अचानक राजनीति में आने के फैसले ने सबको चौंका दिया था. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी का हाथ थामते ही टीएमसी और ममता बनर्जी की करारी हार की भी घोषणा कर दी थी.

ये भी पढ़ें-

ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं एक्टर रणबीर कपूर, नेटफ्लिक्स ने वीडियो क्लिप शेयर कर दी जानकारी

मलाइका की इस चीज को बेहद पसंद करते हैं अर्जुन कपूर, बोले- मैंने कभी उन्हें शिकायत करते नहीं देखा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget