एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut Gets BJP Ticket: कंगना रनौत को बीजेपी ने दिया टिकट, हिमाचल के मंडी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

BJP Candidates 5th List 2024 Lok Sabha Polls: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है. एक्ट्रेस अपने होमटाउन से ही चुनाव लड़ेंगी.

BJP Candidates List 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री कर ली है. एक्ट्रेस को बीजेपी ने हिमाचल के मंडी से चुनावी मैदान में उतारा है. बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है, जिसमें कुल 111 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ.

इस लिस्ट में फिल्मी दुनिया के दो बड़े नाम शामिल हैं- कंगना रनौत और टीवी के 'राम' अरुण गोविल. अरुण गोविल को बीजेपी ने उनके होम टाउन यूपी के मेरठ से टिकट दिया है.  

टिकट मिलने के बाद क्या बोलीं कंगना
टिकट मिलने के बाद कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी का आभार व्यक्त किया. एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी बीजेपी को मेरा हमेशा अनकंडिशनल सपोर्ट रहा है. आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्म स्थान हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है. मैं लोकसभा चुनाव लड़ाने से जुड़े हाईकमान के फैसले को स्वीकार करती हूं.''

उन्होंने उम्मीद जताते हुए ये भी लिखा कि वो एक योग्य कार्यकर्ता और विश्वसनीय लोकसेवक बनेंगी. और आगे ये भी लिखा, ''मैं ऑफिशियली पार्टी जॉइन करके सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं.''

एक दिन पहले कंगना ने दिया था चुनाव से जुड़ा बयान
कंगना रनौत ने 23 मार्च यानी कल अपने बर्थडे के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए थे. इस दौरान कंगना के चुनाव में शमिल होने को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में कंगना ने कहा था कि मां की कृपा होगी तो वह मंडी क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

राजपूत फैमिली से हैं कंगना रनौत

कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले के सूरजपुर में हुआ था. कंगना की मां स्कूल टीचर हैं और उनके पिता बिजनेसमैन हैं. कंगना से पहले भी उनका परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है. कंगना के परदादा सरजू सिंह रनौत MLA थे  और उनके दादा IAS थे. कंगना का पालन पोषण ज्वाइंट फैमिली में हुआ है. कंगना ने चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल से पढ़ाई की है.   

किस समुदाय से हैं कंगना रनौत? परदादा रह चुके हैं MLA, जानें फैमिली का पूरा इतिहास

ये भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में ये एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां, कैसे किया इंडस्ट्री में गुजारा, स्टार ने खुद किया खुलासा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget