एक्सप्लोरर

#Lockdown Effect: 'गुलाबो सिताबो' के बाद अमिताभ बच्चन की 'चेहरे' और 'झुंड' को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज‌ करने की तैयारी

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'गुलाबो सिताबो' को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने‌ में रुचि होने की बात कहनेवाले निर्देशक शूजीत सरकार की इस फिल्म का अमेजन प्राइम पर रिलीज होना तय है.

मुम्बई: लॉकडाउन के इस दौर में सिनेमाघरों के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है बॉलीवुड के निर्माताओं का धैर्य जवाब देता जा रहा है. ऐसे में छोटे-बड़े बजट वाली तमाम फिल्मों के निर्माता अपनी फिल्मों को सीधे तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म को रिलीज करने के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं. ऐसे में अमिताभ‌ की एक नहीं, बल्कि क ई फिल्में सीधे तौर पर विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आ सकती हैं.

हाल ही में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'गुलाबो सिताबो' को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने‌ में रुचि होने की बात कहनेवाले निर्देशक शूजीत सरकार की इस फिल्म का अमेजन प्राइम पर रिलीज होना तय है. हालांकि जब एबीपी न्यूज़ ने शूजीत सरकार के प्रोड्यूसर पार्टनर रॉनी लहिड़ी से संपर्क किया, तो उन्होंने इसे लेकर किये जानेवाले आधिकारिक ऐलान तक इंतजार करने की बात कही.

एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी मिली है 'गुलाबो सिताबो' के अलावा अमिताभ की एक और फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है. अमिताभ और इमरान हाशमी स्टारर 'चेहरे' को लेकर इस फिल्म के निर्माता विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म से बातचीत करने में जुटे हुए हैं.

#Lockdown Effect: 'गुलाबो सिताबो' के बाद अमिताभ बच्चन की 'चेहरे' और 'झुंड' को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज‌ करने की तैयारी

एबीपी न्यूज़ ने जब 'चेहरे' के निर्माता आनंद पंडित से संपर्क किया, तो‌ उन्होंने कहा, "लॉकडाउन के मद्देनजर हम 'चेहरे' के डिजिटल रिलीज के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि हम विभिन्न तरह के हालात को देखते हुए जून के पहले हफ्ते तक इंतजार करना चाहेंगे और फिर इसके बाद ही इस बारे में कोई फ़ैसला लेंगे."

'सैराट' जैसी संवेदनशील और सुपरहिट मराठी फिल्म बनाकर देशभर में मशहूर होनेवाले फिल्म के निर्देशक नागराज मंजुले बचपन से ही अमिताभ के फैन रहे हैं. नागराज को 'झुंड' के रूप में अमिताभ के साथ काम‌ करने का सुनहरा मौका मिला. इस फिल्म को 22 मई को देशभर में रिलीज किया जाना था. लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा मुमकिन नहीं हुआ. भविष्य की अनिश्चितताओं को देखते हुए झुग्गियों में पलनेवाले बच्चों के फुटबॉल कोच का रोल निभा रहे अमिताभ की इस फिल्म को टी-सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतारने की कोशिशों में जुटा हुआ है.

'झुंड' से जुड़े एक विश्वस्त सूत्र ने फिल्म को लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म की संभावनाओं को तलाशने की खबरों को सच बताते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा, "इंडस्ट्री में तमाम छोटी-बड़ी फिल्मों को सीधे तौर पर डिजिटल माध्यम में रिलीज करने की कोशिश हो रही है. मगर ऐसा करने से पहले फिल्म से जुटी तमाम पार्टियों और हितधारकों में आपसी सहमति जरूरी है. इसके अलावा, डिजिटल रिलीज के लिए सौदा करते वक्त अगर किसी फिल्म को सिनेमाघरों से हासिल होनेवाले रेवेन्यू की भरपाई डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए न हो, तो फिर उसे बेचा ही क्यों जाएगा?"

एबीपी न्यूज़ ने आपको पहले ही बताया था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'घूमकेतू' 22 मई को Zee5 पर रिलीज की जाएगी,‌ जिसमें अमिताभ एक छोटी सी मेहमान भूमिका में हैं. लॉकडाउन के चलते अमिताभ की एक और मेहमान भूमिका वाली फिल्म 'एबी आणि सीडी' पहले से ही अमेजन पर‌ स्ट्रीम हो रही है. बता दें विक्रम गोखले‌ की मुख्य रोल वाली यह फिल्म थिएटर में तो रिलीज हुई थी, मगर रिलीज के फौरन बाद देशभर में लॉकडाउन ‌के चलते बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ था. ऐसे में इसके निर्माताओं ने लॉकडाउन के बाद इसे फिर सिनेमाघरों में रिलीज करने‌ की बात कही थी, मगर लॉकडाउन ‌की अनिश्चितताओं के बीच इसे हाल ही में एमेजॉन प्राइम पर रिलीज कर दिया गया है.

यहां पढ़ें

...जब दिलीप कुमार ने इस किरदार के लिए खुद को समझा था नाकाबिल, सुझाया था संजीव कुमार का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget