एक्सप्लोरर

Indian Game Show: पत्नी Kashmira के बिना शो में बेहद खुश दिखे Krushna Abhishek, बोले- अलग ही खुशी है आज...

Indian Game Show Latest Episode: भारती सिंह का इंडियन गेम शो इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. हाल ही के एपिसो़ड में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के एक बयान ने हर किसी का ध्यान खींचा है.

Indian Game Show Episode 27: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) जहां भी होते हैं, अपनी कॉमेडी से हर किसी के चेहरे पर हंसी ले आते हैं. उन्हें अक्सर अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ मजाक मस्ती करते आपने देखा होगा. दोनों एक साथ कपल गोल्स देते हैं. हालांकि, यह शायद ही किसी ने देखा होगा कि कृष्णा अपनी पत्नी के बिना भी काफी खुश रहते हैं, जिसे उन्होंने खुद कबूला है.

दरअसल, भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbhachia) के 'इंडियन गेम शो' (Indian Game Show) के हाल ही के एपिसोड में जमकर एंटरटेनमेंट देखने को मिला. जहां भारती सिंह और आदित्य नारायण (Aaditya Narayan) शो के होस्ट बने दिखे. वहीं सुदेश लेहरी और चंदन और कृष्णा अभिषेक और कनिका मान कंटेस्टेंट थे. शो में अपनी पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmira shah) के बिना पहुंचे कृष्णा बेहद खुश दिखाई दिए.

यहां तक की उन्होंने खुद इस बात को स्वीकारा भी. हुआ यूं कि, जब भारती सिंह गेम की शुरुआत से पहले दोनों टीम को इंट्रोड्यूस करा रही थीं, तभी उन्होंने कृष्णा की ओर देखते हुए मजाकिया अंदाज में कहा 'आज कृष्णा के साथ कश्मीरा नहीं है, कनिका पार्टनर बनीं हैं.' इस पर कृष्णा ने तुरंत कहा, 'अलग ही खुशी है आज भारती जी क्या बताऊं'.

यह बात कॉमेडियन ने भले ही मजाकिया लहजे में कही हो, लेकिन दर्शक और इनके फैंस कपल की केमिस्ट्री पर जरूर चुटकी ले रहे होंगे. बात करें इस गेम शो की तो, इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को बिना हाथ-पैर लगाए अपनी बॉडी को मूविंग प्लेटफॉर्म पर रोकते हुए एक बड़े से मिठाई के डिब्बे के साथ बैलेंस करना था, जिसमें सुदेश लेहरी और चंदन की टीम विनर होती हैं.

Watch: भोजपुरी गाने पर देसी अंदाज में झूमती दिखीं Amrapali Dubey, मचाया तहलका

बता दें कॉमेडियन भारती सिंह (Comedian Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiya) ने अपना यूट्यूब (Youtube) चैनल लांच किया है. जिस पर इंडियन गेम शो के हर हफ्ते चार एपिसोड आते हैं. इस गेम शो में अलग-अलग टास्क खिलाड़ियों को दिए जाते हैं. टास्क यानी खेल जीतने के बाद विनर को प्राइज मनी दी जाती है. मालूम हो कि, इस इंडियन गेम शो का प्रीमियर बीते 25 नवंबर को हुआ था.

The Kapil Sharma Show: Mika Singh को याद आए भगवान! Krushna Abhishek ने बताए अपने डायलॉग्स के रेट

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'द ओडिसी' ने 'धमाल 4' की कर दी छुट्टी! 'अल्फा' से 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फ्राइडे को 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, जानें 'धमाल 4' से 'वेलकम टू द जंगल' तक का हाल
Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget