एक्सप्लोरर

कोएना मित्रा ने ट्विटर पर लगाए गंभीर आरोप, बेवजह प्रतिबंध लगाने का किया दावा

बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि ट्विटर उनके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा रहा है और उनके कई फॉलोअर्स को सस्पेंड कर रहा है.

बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि ट्विटर उनके अकाउंट पर प्रतिबंध लगा रहा है और उनके कई फॉलोअर्स को सस्पेंड कर रहा है.

कोएना ने मीडिया से कहा, "मेरे कई फॉलोवर्स मुझे फोन करते हैं और मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज करते हैं कि उनके अकाउंट को बिना किसी कारण निलंबित या प्रतिबंधित किया जा रहा है और उन्हें समय पर मेरे ट्वीट देखने को नहीं मिलते हैं."

एक संभावित स्पष्टीकरण की पेशकश करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "कलाकारों को राजनीतिक रूप से सही होना चाहिए, लेकिन जब मैं किसी विषय पर अपनी राय व्यक्त करने की बात करती हूं तो मैं कई बार राजनीतिक विषयों में भी पक्ष चुन लेती हूं. जब मैं दंगों या अराजकता या बहस को देखती हूं, तो कूटनीति का सहारा लेने की बजाय अपने हिसाब से पक्षों का चयन करती हूं. मुझे लगता है कि वे इसे पसंद नहीं करते हैं."

कोएना ने अपने दावे को सही साबित करने के लिए आंकड़े भी साझा किए हैं जिसमें पिछले कुछ सालों में उनके फॉलोवर्स की संख्या कम हो गई है.

उन्होंने सूचना देते हुए कहा, "मैंने अचानक रातोंरात 300 फॉलोवर्स को खो दिया है, मैंने एक समय में मात्र 10 दिनों में लगभग 2 लाख फॉलोवर्स खो दिए हैं. साल 2018 में मेरे करीब 755 हजार फॉलोअर्स थे जो घटकर 2 लाख हो गए. उन्होंने मेरे फॉलोवर्स की गिनती 2,60,000 या 2,80,000 के पार नहीं होने दी. जिस क्षण यह आंकड़ा पार कर जाता है, वह घटकर 2,60,000 हो जाता है. ऐसा सिर्फ एक बार नहीं मेरे साथ कई बार हुआ है. मैंने 2018 से अब तक साढ़े पांच लाख से अधिक फॉलोवर्स को खो दिया है."

गौरतलब है कि कोएना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक अकाउंट द्वारा भी फॉलो किया जाता है. अभिनेत्री को लगता है कि राजनीतिक विषयों पर उनकी राय ट्विटर प्रबंधन को परेशान करता है, इसलिए मंच पर उनकी पहुंच को कम करने की कोशिश की जा रही है.

यह पूछे जाने पर कि क्या अभिनेत्री ने ट्विटर कस्टमर सर्विस टीम से इसकी शिकायत की है, उन्होंने जवाब दिया, "मैंने ट्विटर के निदेशकों और कर्मचारियों से बात की है और मेल का आदान-प्रदान किया है. लेकिन उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि आपके फॉलोवर्स ने आपको फॉलो करना बंद कर दिया है. लेकिन यह सच नहीं है, क्योंकि मैंने अपने कई फॉलोवर्स से बात की है. इसके अलावा उनमें से कुछ मेरे साथ बेहद असभ्य और अहंकारी रहे हैं."

अभिनेत्री ने हाल के फर्जी सोशल मीडिया फॉलोवर्स घोटाले की ओर भी इशारा किया, जिसकी जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही थी. उन्होंने कहा, "मेरे फॉलोवर्स असली हैं. इतने सारे सेलिब्रिटी कथित रूप से नकली फॉलोवर्स को खरीदने के लिए भुगतान करते हैं. ट्विटर तब तो ऐसे फॉलोवर्स को नहीं हटाता है? क्योंकि उन्हें इससे पैसा मिलता है? उनके पास सिद्धांतों और नैतिकता की कमी है. यह सरल व्यवसाय है."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन
‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget