एक्सप्लोरर

Taali: पिता ने जीते जी कर दिया था अंतिम संस्कार...जानिए कौन हैं Gauri Sawant जिनका रोल प्ले कर रही हैं Sushmita Sen

फिल्म 'ताली' (Taali) में सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार निभा रही हैं. यहां जानिए आखिर कौन हैं गौरी सावंत (Gauri Sawant)...

Sushmita Sen As Gauri Sawant Transgender: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की अपकमिंग वेब सीरीज 'ताली' (Taali) से उनका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है. 'ताली' में मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आएंगी. 'ताली' में सुष्मिता सेन जानी मानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार निभाने वाली हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में सुष्मिता जिनका किरदार निभाने जा रही हैं, वो आखिर हैं कौन?

तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं गौरी सावंत, जिन पर फिल्म बन रही है और सुष्मिता उनका रोल प्ले कर रही हैं. गौरी सावंत एक सोशल वर्कर हैं. गौरी कई साल से किन्नरों के हितों के लिए काम कर रही हैं. इतना ही नहीं गौरी सावंत को आपने अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में भी देखा होगा.

गौरी  'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड में भी नजर आई थीं. शो के दौरान बिग बी ने उनकी खूब तारीफ भी की थी. किन्नर गौरी सावंत का जन्म मुंबई के दादर में एक मराठी परिवार में हुआ था. उनके माता-पिता ने उनका नाम गणेश नंदन रखा था. महज सात साल की उम्र में उनके सिर से मां का सायां उठ गया था.उनकी दादी ने पाल-पोसकर बड़ा किया था. उनके पिता गौरी सावंत के पिता एक पुलिस अफसर थे. गौरी के अपने बारे में सब पता था, लेकिन ये बात पिता को बताने की हिम्मत वो नहीं जुटा पाती थीं.

पिता ने कर दिया था अंतिम संस्कार

करीब 14 या 15 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया. बाद में गौरी ने वेजिनोप्लास्टी करवा ली और हमेशा के लिए गौरी सावंत बन गईं. बचपन से लेकर बड़े होने तक गौरी ने हर जगह काफी मुसीबतें झेली हैं. उनके पेरेंट्स ने भी कभी उनकी सच्चाई को स्वीकार नहीं किया. यहां तक कि खबर यह भी है  गौरी सावंत के पिता ने उनके जिंदा रहते हुए ही अंतिम संस्कार करवा दिया था. ये सुनकर आप भी दंग रह गए होंगे.

गौरी सावंत ने हमसफर ट्रस्ट की मदद से खुद को बदलते हुए गणेश नंदन से गौरी सावंत बन गईं. साल 2000 में गौरी सावंत ने दो अन्य लोगों की मदद से 'सखी चार चौगी' ट्रस्ट (Sakhi Char Chowghi Trust) की नीव रखी, तब से गौरी सावंत सभी किन्नरों के हितों के लिए काम कर रही हैं.

Sushmita Sen Taali Look: सुष्मिता सेन का हैरान कर देने वाला लुक, किन्नर के अंदाज में ताली बजाती आईं नजर

Sushmita Sen हों या वाणी कपूर...ये बॉलीवुड स्टार्स भी पर्दे पर बन चुके हैं ट्रांसजेंडर

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'कोई भी उठकर बोल रहा है प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पूनम पांडे बोलीं- 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
'स्टेज पर उनकी कमी खलती है', अलका याग्निक को याद कर इमोशनल हुए कुमार सानू
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 4 बजे का कलेक्शन
राज बब्बर ने दिवंगत पत्नी स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले - 'तुम्हारी याद आती है'
राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले- 'तुम्हारी याद आती है'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget