एक्सप्लोरर

जानें, एक्टर इरफान खान का क्या है जयपुर से रिश्ता, पुराने शहर में गुजरा है बचपन

इरफान खान का परिवार आज भी जयपुर में रहता है. हाल ही में उनकी माता का जयपुर में निधन हुआ है.

एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके फैंस के लिए ये बेहद बुर खबर है. वहीं इस खबर के साथ जयपुर में भी शोक की लहर दौड़ गई है. इरफान खान का जन्म जयपुर में हुआ था. इरफान के पिता यासीन और मां का नाम सईदा बेगम था.

इरफान खान का घर जयपुर में पुराने शहर में है. जहां उनके दो भाई रहते हैं. इरफान खान के तीन भाई बहन हैं. इरफान की बहन रुकसाना हैं जो उनसे बड़ी हैं और दो छोटे भाई हैं इमरान खान और सलमान खान. इरफान खान के ननिहाल जयपुर से 100 किलो मीटर की दूरी पर टोंक में है. उनका बचपन जयपुर के परकोटे में गुजरा.

जयपुर में इरफान के करीबी बताते हैं कि उनको बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. साथ ही इरफान को पतंगबाजी में भी काफी दिलचस्पी थी. वो वक्त निकालकर जयपुर में खास तौर पर पतंगबाजी के लिए आते थे. पतंगबाजी के अलावा इरफान खान को क्रिकेट का भी बड़ा शौक था. इरफान के दोस्त बताते हैं कि स्कूल से आते ही इरफान क्रिकेट खेलने के लिए निकल जाते थे.

इरफान के पिता का टायर का बिजनेस था और वे चाहते थे कि इरफान भी उनका बिजनेस संभालें, लेकिन इरफान के सिर पर एक्टिंग का जुनून था. उन्होंने जयपुर में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए रवींद्र मंच ज्वाइन कर लिया. उसके बाद उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हो गई.

रवींद्र मंच से अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए इरफान दिल्ली चले गए गए. दिल्ली में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया. जहां से उन्होंने हुनर के जरिए दुनिया को दीवाना बनाया.

कुछ साल पहले ही इरफान अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा करने के लिए जयपुर आए थे. जहां उन्होंने अपने बचपन के शौक पतंगबाजी को पूरा किया. इरफान खान के दोस्तों के मुताबिक इरफान कोई भी काम पूरे परफेक्शनक के साथ किया करते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां ने सिखाया मुश्किलों से लड़ना
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां ने सिखाया मुश्किलों से लड़ना
Drishyam 3 Box Office Day 8 Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 4 बजे तक 248 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'दृश्यम 3' 8वें दिन भी मचा रही धमाल, 4 बजे तक 248 करोड़ के हुई पार
नाना पाटेकर ने गिनाए थे बॉलीवुड के अपने ये 5 दोस्त, अंतिम संस्कार में सिर्फ 1 पहुंचा
नाना ने गिनाए थे बॉलीवुड के अपने ये 5 दोस्त, अंतिम संस्कार में सिर्फ 1 पहुंचा
'इरुमुडी' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'इरुमुडी' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget