एक्सप्लोरर

Khatron Ke Khiladi 11 Finale Task: बेहद खतरनाक था खतरों के खिलाड़ी फिनाले का टास्क, छूट गए फाइनलिस्ट के पसीने

खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले हो गया और टास्क सुनने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi), अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) के पसीने छूट गए.

Khatron Ke Khiladi Finale: खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) जब से शुरू हुआ तब से कंटेस्टेंट ने ना जाने कितने और कैसे-कैसे टास्क किए. कभी बिजली के झटके खाए तो कभी आग से खेले, कभी खतरनाक जानवरों से लोहा लिया तो कभी गहरे पानी में सांस रोके खड़े रहे. किसी ने अबॉर्ट कर दिया तो किसी ने टास्क पूरा करके ही दम लिया. ऐसा करते-करते खतरों के खिलाड़ी 11 पहुंच गया फिनाले में और यहां जो टास्क हुआ उसे सुनने के बाद तो फाइनलिस्ट दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi), अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) के पसीने छूट गए. अगर आप फिनाले एपिसोड देखना भूल गए हैं तो चलिए बताते हैं कि आखिर कैसा था फिनाले एपिसोड. 

सुनकर चौंक गए फाइनलिस्ट
अब खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले था तो कुछ तो खास होना ही था. भला इस टास्क को स्पेशल कैसे ना बनाए जाए. तो चलिए बताते हैं इस टास्क के बारे में. इसमें करना ये था कि एक कंटेस्टेंट को बोट में बैठकर तालाब के बीचों बीच जाना था और ऊपर उड़ते हेलीकॉप्टर पर लटक रही रोप को बोट पर बने हुक में लगाना था. जिसके बाद हेलीकॉप्टर बोट को अपने साथ लेकर उड़ेगा और दूसरी लोकेशन तक पहुंचाएगा. इसके बाद लटकती बोट पर बंधी जालियों के सहारे बोट के नीचे आना होगा और चाबी निकालनी होगी. जब कंटेस्टेंट चाबी को निकाल लेंगे तो उसके बाद पानी में कूदना है और तैरते हुए जलते हुए घर तक पहुंचना होगा. घर में जाने के बाद पहले आग बुझानी है और फिर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर जाना है और वहां रखे पुतले को उठाकर छत पर आना है. उसके बाद चॉपर में बैठना है. जिसके बाद चॉपर तीसरी लोकेशन पर आएगा, जहां खिलाड़ी को पानी में कूदना है. वहां एक ब्लास्ट किया जाएगा और स्टंट खत्म होगा. 

अर्जुन बिजलानी ने मार ली बाजी
इस टास्क में यूं तो तीनों फाइनलिस्ट अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह ने अपनी पूरी जान लगा दी थी. लेकिन किसी एक को जीतना था और ये टास्क जीते अर्जुन बिजलानी. वहीं दिव्यांका त्रिपाठी दूसरे नंबर पर रहीं. 

ये भी पढ़ेंः Khatron Ke Khiladi 11 Winner: Arjun Bijlani ने जीता KKK11, Divyanka Tripathi को हरा मारी बाजी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'मैं इतनी बड़ी रकम कैसे मांग सकती हूं?', श्रीनिधि शेट्टी ने 8 करोड़ फीस की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
क्या 8 करोड़ रुपये फीस लेती हैं श्रीनिधि शेट्टी? 'केजीएफ' एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget