एक्सप्लोरर

आखिर Akshay Kumar संग फिल्म करने में Katrina Kaif को क्यों लग गए 10 साल? एक्ट्रेस ने इस राज से उठाया पर्दा!

Akshay Kumar And Katrina Kaif In The Kapil Sharma Show: कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के मंच पर पहुंचे थे और कई खुलासे भी किए.

Akshay Kumar, Katrina Kaif And Rohit Shetty In The Kapil Sharma Show For Sooryavanshi Promotion: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है और तबातोड़ कमाई करने में लगी हुई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जो काफी चर्चा में बनी हुई है. दरअसल, कुछ समय पहले अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) के प्रमोशन के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो द कपिल शर्मा सीजन 3 (The Kapil Sharma Show 3) में पहुंचे थे. इस दौरान द कपिल शर्मा शो के सेट पर तीनों ने खूब मस्ती और मजाक किया. कपिल शर्मा हमेशा की तरह अपने गेस्ट की टांग खिचाई करते हुए दिखाई दिए.

इसी शो के दौरान बातों ही बातों में कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार से सवाल पूछते हुए कहा- हम सब जानते हैं कैट और अक्षय पाजी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. 2006 में हमको दिवाना कर गए (Humko Deewana Kar gaye), 2007 में नमस्ते लंदन (Namastey London), 2008 में वेलकम (Welcome), 2009 में सिंह इज किंग (Singh Is King), 2010 में दे दना दन (De Dana Dan) उसके बाद सर आपको 10 साल कैसे लग गए साथ आने में. इस बात को सुन अक्षय कुमार सोफे से उठ जाते हैं जिसे देख कपिल शर्मा थोड़ा डर जाते हैं और कहते हैं मुझे लगा कुछ गलत पूछ लिया.

अक्षय कुमार कहते हैं इस सवाल का जवाब कैटरीना कैफ बताएंगी कि आखिर 10 साल क्यों लग गए. इस सवाल का जवाब देते हुए कैटरीना ने कहा- अरे बाबा अक्षय बहुत बिजी थे. एक साल में चार-पांच फिल्मों में काम करते थे. अक्षय इस पर कहते हैं कि हर फिल्म के अंदर हीरोइन नहीं होती थी मैं अकेला क्या करता था. कैट कुछ देर सोच कर कहती हैं मैं भी काफी बिजी थी. अक्षय कहते हैं 10 साल नजर नहीं आया. कैट कहती हैं- अक्षय सही में बहुत बिजी थे. रोहित शेट्टी कहते हैं- आप फिल्में नहीं कर रहे थे 10 साल, इस पर अक्षय कहते हैं पता नहीं भाई मैंने तो भेजी थीं दो फिल्में फिर सब हंसने लगते हैं.

कपिल शर्मा इस पर कहते हैं दस साल बाद ही सही आए तो साथ नजर फिर आगे भी आते रहेंगे. हम जैसे को तो उम्मीद भी नहीं है कि 100 साल में भी साथ आएंगे नजर. उसके बाद कपिल शर्मा एक्ट्रेस से कहते हैं शीला की जवानी जब शूट हो रहा था तो आपने अक्षय पाजी को बोला था कि मैं राखी बांधना चाहती हूं. क्या आपको राखी का मतलब नहीं पता था या अक्षय पाजी की मासूमियत का पता नहीं था. कैटरीना इसका जवाब देते हुए कहती हैं उन्हें राखी का मतलब पता है. भाई तो होते हैं वो बहन की सुरक्षा करते हैं. अक्षय मेरी केयर करते थे मुझे प्रोटेक्ट करते थे. रोहित शेट्टी कहते हैं राखी की जगह फ्रेंडशिप बैंड भी बांध सकते थे.

ये भी पढ़ें..

शादी से पहले Vicky Kaushal ने होने वाली वाइफ के लिए किया ये बड़ा काम, Katrina Kaif को भी होगा गर्व!

जब बच्चे पूछते हैं कि हमारा धर्म क्या है-हिंदू या मुस्लिम? तो जानिए Shahrukh khan देते हैं क्या जवाब?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget