एक्सप्लोरर

Karisma Kapoor ने खुलासा किया, Madhuri Dixit की वजह से ठुकराने वाली थीं, Dil To Pagal Hai का ऑफर

करिश्मा ने हाल ही में सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) में खुलासा किया कि कैसे उन्होंने 1997 की फिल्म, दिल तो पागल है, को माधुरी दीक्षित की वजह से रिजेक्ट कर दिया था.

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को इस वीकेंड 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) में स्पेशल गेस्ट के तौर पर देखा गया था. उन्होंने शो में अपने पॉपुलर नंबर्स पर डांस करते हुए खूब मस्ती की. करिश्मा ने यहां साल 1997 की सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' (Dil To Pagal Hai) का एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया जिसमें उन्होंने शाहरुख खान (SRK), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी. जहां करिश्मा ने फिल्म में निशा की भूमिका से कई लोगों का दिल जीता, वहीं कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने शुरुआत में माधुरी दीक्षित की वजह से फिल्म 'दिल तो पागल है' को रिजेक्ट कर दिया था. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो डांस में माधुरी (Madhuri Dixit) को टक्कर देने से डरती थीं. हालांकि, करिश्मा की मां बबीता कपूर ने उन्हें इस रोल को निभाने के लिए प्रेरित किया.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

करिश्मा कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म 'दिल तो पागल है' को लगभग ठुकरा ही दिया था. करिश्मा कपूर ने 'इंडियन आइडल 12' के मंच पर इंडस्ट्री में अपने समय के कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए और होस्ट आदित्य नारायण के साथ डांस भी किया. उन्होंने कहा, 'जब ये रोल मेरे पास आया तब तक हर एक हीरोइन ने फिल्म 'दिल तो पागल है' में काम करने से मना कर दिया था. ये एक डांस फिल्म थी और वो भी माधुरी दीक्षित के साथ. सभी ने कहा, 'नहीं हम माधुरी दीक्षित जी के साथ कैसे डांस कर सकते हैं.' शुरू में मैंने भी इस फिल्म के लिए ना कहा क्योंकि ये एक डांस फिल्म थी और माधुरी दीक्षित के साथ डांस कॉम्पिटिशन था. मैंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं कर पाउंगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

करिश्मा ने आगे कहा, 'फिर आखिरकार, यश जी और आदित्य चोपड़ा ने मुझे कहानी सुनाई. मेरी मां ने मुझसे कहा, आपको चुनौती लेनी चाहिए. आप माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन हैं, आपको इस फिल्म को करना चाहिए. आप कड़ी मेहनत करो जरूर अच्छा काम करोगी'. आपको बता दें कि साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल तो पागल है' को दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने बनाया था. फिल्म में, माधुरी दीक्षित ने एक डांसर की भूमिका निभाई. करिश्मा, ने भी फिल्म में डांसर का किरदार निभाया. दर्शकों ने न सिर्फ इस फिल्म की कहानी को पसंद किया बल्कि इसके गाने भी खूब हिट रहे. इसके अलावा इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर को साल बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

बात करें करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें साल 2012 में फिल्म 'डेंजरस इश्क' में बड़े पर्दे पर देखा गया था. इसके अलावा, उन्होंने 'बॉम्बे टॉकीज' और 'जीरो' जैसी फिल्मों में गेस्ट भूमिका निभाई थी. करिश्मा ने वेब सीरीज 'मेंटलहुड' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया, जिसमें संध्या मृदुल, संजय सूरी, शिल्पा शुक्ला और श्रुति सेठ भी नज़र आए थे. 

यह भी पढ़ेंः

Kasautii Zindagii Kay एक्टर Sahil Anand ने छोड़ा सोशल मीडिया, जानिए वजह

Mrunal Thakur- Shahid Kapoor के सामने भूल जाती थीं अपने डायलॉग, ये था पूरा किस्सा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
फिल्म लाइन में 15 साल तक लोगों ने नहीं दिए काम के पैसे, रवि किशन का खुलासा, बोले- घनघोर गरीबी देखी
फिल्म लाइन में 15 साल तक लोगों ने नहीं दिए काम के पैसे, रवि किशन का खुलासा, बोले- घनघोर गरीबी देखी
'कोई फर्क नहीं पड़ता...', रोहित शेट्टी खोलेंगे कंटेस्टेंट्स की पोल, टास्क में फेल होते ही खुल जाएगा सारा सच
'कोई फर्क नहीं पड़ता...', रोहित शेट्टी खोलेंगे कंटेस्टेंट्स की पोल, टास्क में फेल होते ही खुल जाएगा सारा सच

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget