एक्सप्लोरर

भारती सिंह को हर्ष पर आई शर्म, 'द खतरा खतरा शो' में पति ने की शर्मसार कर देने वाली हरकत!

टीवी  की कॉमेडियन क्वीन भारती  सिंह अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी लगातार काम कर रही  हैं. भारती  सिंह इन दिनों अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ दो शो होस्ट करती दिख रही हैं.

टीवी की कॉमेडियन क्वीन भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी लगातार काम कर रही  हैं. भारती सिंह इन दिनों अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ दो शो होस्ट करती दिख रही हैं एक 'हुनरबाज़' और दूसरा 'द खतरा खतरा'. दोनों ही शोज़ में दोनों पति-पत्नी जमकर मस्ती करते हैं, लेकिन हाल ही में 'द खतरा खतरा' में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर भारती अपने पति की हरकत देखकर शर्मसार हो गईं. 

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि शो में एक टास्क के दौरान करण पटेल ने अपने मुंह से गुलाब का फूल हर्ष को दिया जिसे देखकर भारती को शर्म आने लगी. इसका वीडियो वूट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि करण और हर्ष को एक टास्क करना है. टास्क के दौरान करण के सामने एक ऊंचा से गद्दा लगा हुआ है जिसपर एक बार में चढ़कर उन्हें हर्ष को फूल देना है, वो भी हाथों से नहीं मुंह से.

वीडियो में दिख रहा है मुंह में फूल दबाए करण ज़ोरदार छलांग मारते हैं और पोल पर लटक जाते हैं. इसके बाद दूसरी तरफ से हर्ष छलांग मारते हैं और करण के मुंह से गुलाब का फूल निकालते हैं. हर्ष को ऐसा करते देख भारती कहती हैं, 'मुझे अजीब सी शर्म आ रही है अपने पति पर...लड़कों के मुंह से फूल ले रहा है.' इसके बाद यही टास्क निक्की और प्रतीक भी मज़ेदार तरीके से करते हैं. निक्की और प्रतीक तो इस टास्क में इस कदर खो जाते हैं कि पानी में ही आग लगाने लगते हैं.

इस मजेदार खेल में प्रतीक सहजपाल होठों में गुलाब दबाए जबरदस्त छलांग लगाते हैं. प्रतीक की छलांग को देखकर भारती सिंह निक्की और प्रतीक को मेंढक और छिपकली बता देती हैं. प्रतीक सहजपाल और निक्की तंबोली अपनी जबरदस्त केमेस्ट्री से स्टंट पूरा कर ले जाते हैं. जिसे देखकर भारती सिंह चौंक जाती हैं.  आप ख़ुद ही देखें वीडियो.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voot (@voot)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget