एक्सप्लोरर

नए विवाद में कंगना रनौत: लगा चोरी का आरोप, 'दिद्दा' राइटर ने किया कॉपीराइट उल्लंघन का दावा

'दिद्दा-द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर' के लेखक आशीष कौल ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कंगना रनौत पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है.

मुम्बई: कंगना रनौत का नाम अब एक और विवाद से जुड़ गया है. कल ही यानि 14 जनवरी के दिन कंगना रनौत ने 'वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर' के नाम से जानी जानेवाली दिद्दा पर आधारित अपनी न‌ई फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स - द लीजेंड ऑफ दिद्दा' बनाने का ऐलान किया था. मगर इस ऐलान के साथ ही उनकी यह फिल्म विवादों के घेरे में आ गयी है.

2019 में 'दिद्दा - द क्वीन वॉरियर ऑफ कश्मीर' के लेखक और दिद्दा के वंशज आशीष कौल ने कंगना रनौत पर अपनी फिल्म बनाने के लिए उनकी अंग्रेजी में लिखी किताब के कॉपीराइट उल्लंघन का इल्जाम लगाते हुए एबीपी न्यूज़ से इस बारे में विस्तार से बात की.

आशीष‌ कौल ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "तकरीबन 1000 साल पहले कश्मीर के लोहार इलाके में राज करनेवाली रानी दिद्दा के कारनामों से दुनिया अपरिचित थी और मेरी लिखी किताब के जरिये ही 99% लोगों को उनकी वीरगाथाओं के बसरे में पता चला. चूकि मैं दिद्दा का वंशज हूं तो उनपर किताब लिखने के लिए तमाम तरह के सामाग्री मुझे अपनी नानी सौभाग्वती किलम से सीधे तौर पर प्राप्त हुईं. लगभग 6 साल की कड़ी मेहनत रिचर्स के बाद मैं इसे लिखे पाया. मेरी किताब दुनिया किसी के द्वारा दिद्दा पर लिखी गयी गयी एकमात्र और प्रामाणिक व ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित किताब है."

आशीष बताते हैं कि भारत सरकार के तहत इंदिरा गांधी सेंटर फॉर आर्ट्स द्वारा कमीशन्ड एक डॉक्यूमेंट्री सीरिज 'स्त्री देश - फॉरगॉटन वूमेन ऑफ कश्मीर' के लिए उन्होंने दिद्दा पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है जो बनकर तैयार है और जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा. आशीष ने 13 कड़ी की इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में 12 अन्य अपरिचित महिलाओं की शौर्य गाथाओं को भी दर्शाया है.

आशीष कहते हैं, "मैंने अपनी अंग्रेजी में लिखी किताब के हिंदी अनुवाद के लिए प्रस्तावना‌ लिखने की गुजारिश कंगना रनौत से उनको लिखे एक मेल के जरिए की थी. इस मेल में मैंने अपनी दिद्दा की कहानी भी संलग्न की थी. मैंने यह मेल उन्हें 11 सितंबर, 2019 को लिखा था जिसका मुझे अब तक कोई जवाब नहीं मिला. इसके अलावा मेरी किताब के सिलसिले में मैंने कंगना को कई बार ट्वीटर पर टैग भी किया था जिसे आप लोग खुद देख सकते हैं."

आशीष आगे कहते हैं, "मुझे इस बात से कोई ऐतराज नहीं है कि कोई दिद्दा पर फिल्म बनाये, मगर जब मेरी किताब के अलावा दिद्दा पर कोई सामग्री ही उपलब्ध नहीं है, तो कंगना और उनकी टीम को बताना चाहिए कि आखिर उनकी फिल्म बनाने का आधार और सोर्स क्या है? किसकी कहानी के आधार पर वो फिल्म बना रही हैं?" आशीष ने बताया कि वे खुद ही अपनी किताब की स्क्रिप्ट पर काम कर हैं और इस वक्त कई प्रोडक्शन हाउस से इसे लेकर उनकी बातचीत चल रही है.

क्या किताब‌ के कॉपीराइट के मसले पर कंगना रनौत या फिर फिल्म के निर्माता कमल जैन से उनकी कोई बात हुई है और क्या वे इसे लेकर कानूनी रास्ता अख्तियार करेंगे? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर आशीष कहते हैं, "मैंने अपना हर विकल्प खुला रखा है. मुझे दिक्कत इस बात से है कि अगर आप ऐतिहासिक तथ्यों पर फिल्म बना रहे हैं तो इसका मतलब यह मेरी किताब पर आधारित है और अगर यह एक काल्पनिक फिल्म है. ऐसे में मुझे क्रेडिट नहीं दिया जाना मेरी तमाम मेहनत और मेरे कॉपीराइट का उल्लंघन है."

गौरतलब है कि इस मसले पर कंगना रनौत का का पक्ष जानने के लिए उनकी टीम और फिल्म के निर्माता कमल जैन से भी संपर्क किया, मगर खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया था.

ये भी पढ़ें:

In Pics: तेज बुखार और पीरियड्स के दर्द में रवीना टंडन ने ऐसे की थी अक्षय कुमार संग बारिश में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने की शूटिंग

In Pics: एजाज खान ने रूबीना के साथ की ऐसी हरकत, भड़के अभिनव बोले- मेरी पत्नी के करीब भी मत आना

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live Updates: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
FIFA WC 2026: संजय दत्त ने परिवार संग मनाया स्पेन की जीत का जश्न, पत्नी मान्यता ने शेयर किया वीडियो
South OTT Release This Week: इस हफ्ते साउथ फिल्मों का ओटीटी पर डंका, रिलीज हो रहीं 'पल्लीचट्टम्बी' से 'कॉन सिटी' तक 6 धांसू फिल्में
इस हफ्ते साउथ फिल्मों का ओटीटी पर डंका, रिलीज हो रहीं 6 धांसू फिल्में, नोट कर लें तारीख
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget