एक्सप्लोरर

एक फिल्म के लिए कितने करोड़ लेती हैं चंकी पांडे की बेटी अनन्या, सोशल मीडिया से भी ऐसे कमाती हैं पैसे

अनन्या पांडे बॉलीवुड की नई पीढ़ी की उभरती हुई अभिनेत्रियों में शुमार हैं. साल 2019 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अनन्या पांडे को लेकर फिल्म समीक्षकों ने काफी तारीफ भी की थी.

अनन्या पांडे हिंदी फिल्मों के मशहूर और स्थापित एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं. अनन्या ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें बटोर चुकी हैं बल्कि उनके लुक्स के लिए भी फैन्स उन्हें काफी पसंद करते हैं. बॉलीवुड के मशहूर और कामयाब कॉमेडी फिल्मों में लीड कलाकार रह चुके चंकी पांडे की वजह से भी उनकी बेटी को अच्छी खासी पहचान मिली है. अब अनन्या को बॉलीवुड की टॉप 30 एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है. वहीं अनन्या की कमाई की बात करें तो वो एक सफल अभिनेत्री साबित होती हैं. साल 2021 में अनन्या की नेट वर्थ 3.2 मिलियन डॉलर यानि करीब 22 करोड़ रुपये आंकी गई है.

अनन्या पांडे अपने एक्टिंग करियर से मुख्य रूप से कमाई करती हैं. इसके अलावा अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं और यहां उनके 50 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं. आज हम आपको अनन्या की प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स बताने जा रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर कई बार अनन्या पांडे ट्रोल्स के निशाने पर भी रही हैं लेकिन इस सबके इतर अनन्या एक अच्छी अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं.

साल 2021 में अनन्या की नेट वर्थ साल 2021 में अनन्या पांडे की नेट वर्थ 3.21 मिलियन डॉलर यानि करीब 22 करोड़ रुपये आंकी गई है. सोशल मीडिया पर सनसनी बनने के बाद से उनकी नेटवर्थ में उछाल आया था. नए दौर की एक्ट्रेस में अनन्या का मुकाबला आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, तारा सुतारिया जैसे अभिनेत्रियों से किया जा रहा है.  हालांकि अनन्या ने अभी तक सिर्फ दो से तीन फिल्मों में ही काम किया है. अनन्या की ज्यादातर कमाई विज्ञापनों के जरिए होती है. अनन्या अपने इन्सटाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के लिए दो लाख रुपये तक की फीस लेती हैं. पिछले साल अनन्या की नेट वर्थ में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है. इसके अलावा अनन्या एक फिल्म के लिए दो करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं. साथ ही अनन्या एड फिल्मस के जरिए भी कमाई करती हैं. अनन्या एक एड फिल्म के लिए दस लाख रुपये तक की फीस लेती हैं.

View this post on Instagram
 

A post shared by Ananya ???????? (@ananyapanday)

अनन्या का फिल्मी करियर अनन्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत स्टू़डेंट ऑफ द ईयर-2 से की थी. हालांकि इस फिल्म से उन्हें कुछ ज्यादा फायदा नहीं मिला. लेकिन आने वाले वक्त में अनन्या कई अहम प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.

लग्जरी लाइफ जीती हैं अनन्या पांडे अनन्या पांडे एक स्टार किड हैं तो साफ हैं कि उनके लिए कई चीजें आसान हो जाती हैं. अनन्या एक लग्जरी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं. अनन्या के पास कई महंगी गाड़ियां हैं. अनन्या के पास ऑडी ए8, बीएमडब्लू 6जीटी और रेंज रोवर स्पोर्ट्स के साथ एक मर्सिडीज बेंच भी है.

View this post on Instagram
 

A post shared by Ananya ???????? (@ananyapanday)

अनन्या के लव अफेयर के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि तो नहीं हो सकी है लेकिन खबरों के मुताबिक वो एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ लव रिलेशन में हैं. इसके अलावा उनके बेस्ट फ्रेंड की बात करें तो शनाया कपूर उनकी बेस्ट फ्रेंड मानी जाती हैं. अनन्या और कार्तिक एक साथ फिल्म पति ,पत्नी और वो में काम भी कर चुके हैं. इसके अलावा हाल ही में अनन्या की फिल्म खाली-पीली भी रिलीज हुई थी.

 ये भी पढें-

काले हिरण शिकार मामले में सुनवाई आज, सलमान खान ने लगाई थी अर्जी

Oscars की रेस में शामिल विद्या बालन की फिल्म 'नटखट'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' ने सोमवार को तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स
'जन नायकन' ने सोमवार को तोड़े विजय की 5 बड़ी फिल्मों के ऑल टाइम रिकॉर्ड्स
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'जन नायकन' की चेन्नई में रोकी स्क्रीनिंग, बच्चे देख रहे थे A सर्टिफिकेट वाली फिल्म
'जन नायकन' की चेन्नई में रोकी स्क्रीनिंग, बच्चे देख रहे थे A सर्टिफिकेट वाली फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget