एक्सप्लोरर

काला हिरण शिकार मामले में सुनवाई आज, सलमान खान ने लगाई थी अर्जी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े काले हिरण शिकार मामले में आज सुनवाई होनी है. जोधपुर के जिला एवं सेशन कोर्ट में अभिनेता सलमान खान को पेश होना है.

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े काले हिरण शिकार मामले में आज सुनवाई होनी है. जोधपुर के जिला एवं सेशन कोर्ट में अभिनेता सलमान खान को पेश होना है. कोर्ट ने 05 अप्रैल 2018 को फैसला सुनाते हुए सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी. उसी सजा के खिलाफ सलमान की अपील पर आज सुनवाई होनी है. कोर्ट ने आदेश सुनाते हुए मामले में दूसरे आरोपी रहे फिल्म अभिनेता सैफ अली खान अभिनेत्री नीलम तब्बू और सोनाली बेंद्रे को रिहा कर दिया गया था सलमान खाने को दूसरी बार जेल जाना पड़ा था. हालांकि तीन दिन के बाद सलमान खान को जमानत मिल गई थी.

इन मामलों पर आज की सुनवाई

जोधपुर में आज जिस मामले में सुनवाई होनी है उसमें काले हिरण शिकार मामले में 05 अप्रैल 2018 को हुई 5 साल की सजा के फैसले के खिलाफ सलमान खान की ओर से अर्जी दी गई है उस पर सुनवाई होनी है. अवैध हथियार रखने के मामले में सलमान को बरी किए जाने के विरोध में सरकार ने अपील पेश की थी, उस पर सुनवाई होनी है. काले हिरण शिकार मामले में दूसरे फिल्मी कलाकारों को बरी किए जाने के विरोध में विश्नोई समाज की अपील पर सुनवाई होनी है. सलमान खान के वकील की तरफ से दिए गए स्थाई हाजिरी माफी की अर्जी पर भी आज फैसला आ सकता है. बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील ने कोर्ट में स्थाई हाजिरी माफी की अर्जी लगाई थी. जोधपुर की अदालत में सलमान पर सुनवाई सुबह 10 बजे शुरू होगी.

23 सालों से चल रहा है केस

हालांकि अभी साफ नहीं हैं कि सलमान खान कोर्ट में पेश होंगे या नहीं. क्योंकि इस मामले में सलमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अब तक 16 बार हाजिरी माफी ले चुके हैं. कोरोना काल में ही उन्हें 6 बार हाजिरी माफी मिल चुकी है. पिछली सुनवाई जो 1 दिसंबर 2020 को हुई थी उसमें भी सलमान की अर्जी पर कोर्ट ने उनको पेश ना होने की छूट दे दी थी. कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 16 जनवरी तय करते हुए अदालत में पेश होने के लिए कहा था. 23 साल से चल रहे इस केस में अब तक सलमान पर चार केस दर्ज हुए.

सलमान खान से जुड़े केस और रिहाई

आपको बता दें कि सलमान खान पर 2 अक्टूबर 1998 को मामला दर्ज हुआ था. इसमें दो चिंकारा के शिकार के लिए दो अलग अलग केस दर्ज हुए. वहीं कांकाणी में काले हिरण के शिकार मामले में जोधपुर अदालत ने सलमान को दोषी करार दिया. इसके साथ ही लाइसेंस खत्म होने के बाद भी 32 और 22 बोर की रायफल रखने के मामले में भी केस दर्ज हुआ. इस केस में सलमान खान को 12 अक्टूबर 1998 को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन पांच दिन बाद वे जमानत पर रिहा हो गए. वहीं अवैध हथियारों के मामले में 18 जनवरी 2017 को सलमान खान को कोर्ट ने बरी कर दिया.

ये भी पढ़ें:

In Pics: गौ सेवा करते तैमूर अली खान की सामने आईं बेहद क्यूट तस्वीरें, घर के बाहर खिलाया चारा

In Pics: तेज बुखार और पीरियड्स के दर्द में रवीना टंडन ने ऐसे की थी अक्षय कुमार संग बारिश में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने की शूटिंग

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget