एक्सप्लोरर

Oscars की रेस में शामिल विद्या बालन की फिल्म 'नटखट'

रॉनी स्क्रूवाला और विद्या बालन की फिल्म 'नटखट' ऑस्कर्स की रेस में शामिल हो गई है. ये 33 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म है. फिल्म को मिली इस उप्लब्धि पर मेकर्स मे खुशी जाहिर की है.

रॉनी स्क्रूवाला और विद्या बालन द्वारा निर्मित और शान व्यास द्वारा निर्देशित 'नटखट' 33 मिनट लंबी एक शार्ट फिल्म है, जो यह रेखांकित करती है कि घर वह जगह है जहां हम उन मूल्यों को सीखते हैं जो हमें आकार देते हैं और जो हमें बनाते हैं. एक ऐसी कहानी जहां एक मां (विद्या बालन) का ध्यान अपने स्कूल जाने वाले बेटे सोनू (सानिका पटेल) पर जाता है, जो अपने परिवार के पुरुषों की तरह ही दूसरे लिंग के प्रति दुराचार और अपमान की भावना रखता है. इस फिल्म के साथ निर्माता बनीं विद्या बालन यहां पितृसत्तात्मक सेटअप में एक गृहिणी की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में मां-बेटे के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है, जिसमें कई सारे उथल-पुथल के साथ एक सुखद स्पर्श भी होता है.

साल 2020 में कोविड-19 महामारी के चलते 'नटखट' को दुनिया भर के कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में इसकी वर्चुअली स्क्रीनिंग की गई. ट्रिबेका के वी आर वन: ए ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल (2 जून 2020) में इसका वल्र्ड प्रीमियर किया गया था. जिसके बाद इंडियन फिल्म फेस्टिवल स्टटगार्ट (15-20 जुलाई, 2020) में इसकी स्क्रीनिंग की गई थी.

यह फिल्म जर्मन स्टार ऑफ इंडिया अवार्ड को भी अपने नाम करने में सफल रही. इस शॉर्ट फिल्म को लंदन और बर्मिघम में लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (17-20 सिंतबर 2020), साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल - ऑरलैंडो/फ्लोरिडा फिल्म फेस्टिवल (10-11 अक्टूबर, 2020) के लिए भी आमंत्रित किया गया था और मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल (16-23 अक्टूबर 2020) की शुरुआत कभी इसी फिल्म से हुई थी.

बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (7 नवंबर, 2020) में 'नटखट' को विजेता घोषित किया गया था और इसे साल 2021 के ऑस्कर के लिए भी नामांकित किया गया है. इटली के गिफोनी फिल्म फेस्टिवल में एक चाइल्ड ज्यूरी एंजेलिका ला रोक्का कहती हैं, "यह शार्ट फिल्म एकदम परफेक्ट है. 'नटखट' कुप्रथाओं और पितृसत्ता के सामाजिक खतरे के खिलाफ एक संभावित समाधान के विचार को पुष्ट करता है. यह दिखाता है कि घर पर बच्चे का पालन-पोषण ही वास्तविक रूप से शिक्षा की शुरुआत है. "

निर्देशक शान व्यास ने इस उपलब्धि पर कहा, "नटखट' को चीजों को बदलने के लिए बहुत शांत लेकिन शक्तिशाली आग्रह के साथ बनाया गया है. इसमें बताया गया है कि बदलाव की शुरुआत घर से होती है. ऑस्कर की दौड़ के लिए इस चयन से हम बहुत खुश हैं. "

अभिनेत्री विद्या बालन इस पर कहती हैं, "ऑस्कर के लिए फिल्म को चुने जाने से बेहद खुश हूं. यह फिल्म अविश्वसनीय रूप से मेरे काफी करीब है क्योंकि इसने मुझे एक कलाकार और निर्माता की दोहरी भूमिकाएं निभाने का मौका दिया है. "

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़, 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget