एक्सप्लोरर

'Gupt' के 25 साल पूरे होने पर मना जश्‍न, जानें क्यों नजर नहीं आईं मनीषा कोइराला

25 Years Of Gupt: हर कोई पूछ रहा था मनीषा कोइराला कहां हैं. ऐसे में यह भी सवाल पैदा हो रहा था कि कहीं फिल्‍ममेकर राजीव राय ने इवेंट में मनीषा को इनवाइट नहीं किया क्‍या? खैर, अब जवाब मिल गया है.

Manisha Koirala Not Attend Event: विजुअल्‍स हमेशा ताकतवर होते हैं. किसी के दिलों-दिमाग पर गहरा व लंबे समय तक अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं. फिल्‍में भी इसी का स्‍वरूप हैं. असल मायने में उन्‍हीं फिल्‍मों को सफल माना जाता है, जिनकी कहानी और किरदार हमेशा दर्शकों के जेहन में जिंदा रहते हैं. ‘गुप्‍त’ (Gupt) भी एक ऐसी ही फिल्‍म है, जिसकी रिलीज को 25 साल पूरे हो गए. हाल ही में काजोल (Kajol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) इसका जश्‍न मनाते नजर आए. मगर उन्‍हें साथ देखकर खुश होने से ज्‍यादा फैंस उन पर भड़क गए. 

अब फैंस भला कैसे मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) को भुला सकते हैं, जिन्‍होंने फिल्‍म में काजोल और बॉबी देओल जितना ही महत्‍वपूर्ण किरदार निभाया था. इस रियूनियन के मौके पर मनीषा की गैरमौजूदगी लोगों को नागवार गुजरी. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी भड़ास निकाली.

मनीषा की गैरमौजूदगी का मिला ये जवाब

हर कोई पूछ रहा था मनीषा कोइराला कहां हैं. ऐसे में यह भी सवाल पैदा हो रहा था कि कहीं फिल्‍ममेकर राजीव राय (Rajiv Rai) ने इवेंट में मनीषा को इनवाइट नहीं किया क्‍या? खैर, अब इस तरह के सवालों का जवाब मिल गया है.

ई-टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीषा मुंबई से कहीं बहुत दूर शूटिंग में बिजी थीं. एक सूत्र ने बताया कि सच तो ये है कि यह  इवेंट दो जुलाई को ही आयोजित किया जाना था, मगर उस दिन काजोल बिजी थीं और उन्‍होंने राय को कह दिया कि वह नहीं आ सकती हैं. इसके बाद राय ने इसे नौ जुलाई को शिफ्ट कर दिया, जबकि मनीषा पहले ही उन्‍हें बता चुकी थीं कि वह इस डेट को नहीं आ पाएंगी. अब ऐसे में राय ने एक ऐसी डेट क्‍यों नहीं चुनी, जिसमें दोनों ही एक्‍ट्रेसेज शामिल हो पातीं...अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है. सूत्र ने कहा कि यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि राय ने बिना मनीषा के इवेंट आयोजित कर ली. 

मनीषा होतीं तो और भी खुशगवार होता माहौल 

अब तो मनीषा की गैर मौजूदगी को लेकर यह कारण जान फैंस और भी भड़क सकते हैं. खैर, बात काजोल (Kajol) और बॉबी (Bobby Deol) के रियूनियन की करें तो दोनों ने इवेंट में खूब मस्‍ती की और फैंस भी उन्‍हें साथ देखकर काफी खुश नजर आए. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. फैंस फिल्‍म से जुड़ी यादों में खोए नजर आए और ‘गुप्‍त’ (Gupt) को एक अल्‍टीमेट फिल्‍म बताई. कई फैंस तो ‘गुप्‍त 2’ की डिमांड करने लगे हैं, मगर मनीषा (Manisha Koirala) भी साथ होतीं तो माहौल और भी ज्‍यादा खुशगवार होता.

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री के इस पॉपुलर एक्टर ने बुरे वक्त में Urfi Javed का दिया पूरा साथ, ईद पर पोस्ट कर कहा- शुक्रिया

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
Sumona Chakravarti Health Update: 'दो महीने...', सुमोना चक्रवर्ती ने कराई एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी, जानें कैसी है तबीयत
'दो महीने...', सुमोना चक्रवर्ती ने कराई एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी, जानें कैसी है तबीयत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget